Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

दर्जनों गांव में बिजली गुल होने से सैकड़ों की तदाद में ग्रामीणों ने दो बजे रात को विद्युत विभाग को घेरा…

दर्जनों गांव में बिजली गुल होने से सैकड़ों की तदाद में ग्रामीणों ने दो बजे रात को विद्युत विभाग को घेरा

बेवजह दर्जनों गांव की बिजली गुल करना बिजली विभाग को पड़ा महंगा

सैकड़ों के संख्या में पहुंचे ग्रामीण जैजैपुर बिजली दफ्तर में मचाया हंगामा,घंटों बहस बाजी के बाद ग्रामीण क्षेत्रों की दी गई बिजली

सक्ती-जैजैपुर। ग्रामीण इलाकों की कटौती को लेकर जैजैपुर बिजली विभाग का रवैया जस का तस है।घंटों घंटों में की जा रही घंटे-घंटे भर के लिए बिजली गुल जैजैपुर से वितरण होने वाली बिजली इन दिनों सक्ति जिले में कटौती को लेकर खूब चर्चा में है। जैजैपुर में बिजली विभाग की भरी किरकिरी होने के बाजूद विभाग कटौती जैसे समस्याओं में सुधार ना कर पाना विभाग की लापरवाही को दर्शा रहा है और आम जनता को बिजली की समस्या से जूझने के लिए छोड़ दिया जा रहा है। हद तो बात हो गई जब बीते 01 सितंबर 23 शुक्रवार की रात 11 बजे से दर्जनों से भी अधिक गांवों का बिजली गुल कर दिया गया जिससे देख कर ग्रामीणों का आक्रोश सातवें आसाम चढ़ गया और सैकड़ों की संख्या में दर्जन भर गांव के ग्रामीण बिजली विभाग पहुंच कर हंगामा मचाने लगे उपभोगत्ताओं का पारा गरम देख विद्युत विभाग के अधिकारी- कर्मचारियों में खलबली मच गई, ग्रामीणों का आक्रोश इतना बड़ गया था बिजली कटौती को देख कर की भीड़ को संभालने के लिए पुलिस प्रशासन का सहारा लेना पड़ा। ग्रामीण उपभोगत्ता का पुलिस प्रशासन,बिजली विभाग के साथ घंटों बहसा बहसी के बाद ग्रामीण इलाकों की बिजली 3 बजे रात को चालू करने के बाद समझाइस देकर भीड़ को काबू कराया गया।
जैजैपुर क्षेत्र में विद्युत विभाग का कटौती राम राज कटौती को लेकर यहां विभाग की मनमानी थमने का नाम नही ले रहा है। पिछले कुछ हफ्तों से जैजैपुर बिजली विभाग क्षेत्र में कटौती को लेकर जिले भर में सुर्खियां बटोर रही है बाजूद जिले के जिम्मेदार अधिकारी विभाग का नाम रोशन करने वाले कारण को सुधारने के बजाय विभाग की नाकामी को बढ़ावा देने में कोई कसर नही छोड़ रहे है,जबकि ग्रामीण क्षेत्रों से आए दिन बिजली कटौती की शिकायत जिले के उच्चाधिकारी को ग्रामीणों द्वारा दी जा रही है फिर भी जिम्मेदारों के द्वारा किसी प्रकार की राहत मुहाया करने की पहल उपभोगत्ताओ के लिए नही की जा रही है बल्कि टेक्निकल खराबी और वोरलोडिंग का हवाला देकर पल्ला झाड़ दिया जा रहा है।
उल्लेखनीय है की पिछले एक महने से जैजैपुर सर्कल में विद्युत विभाग की बिजली कटौती इतनी बड़ गई है की लोगों को ना दिन में चयन ना रात में आराम मिल पा रहा है, सुबह से लेकर रात तक किसान,मजदूर, व्यवसाय व्यापारी, से लेकर ,स्कूल,कालेज के विद्यार्थी, एवं सरकारी व निजी कामों तक भरी प्रभावित होने लगा है, लोग निजी काम से लेकर रोजी रोटी तक त्याग अपने घरों के बाहर बिजली के आने का इंतजार करने लगे है। रोज की रोजी रोटी छोड़ कर मजदूर चैन को नीद के आस में लगे रहते है, किसान अपने खेत जाने से पहले 10 बार सोचने के लिए मजबूर है की खेती के काम से लोटने के बाद उमस गर्मी से घर में आराम नसीब होगा की नही। बुढ़े- बच्चों का हालत गंभीर होने लगा है, बुजुर्ग व्यस्कों का बिजली कटौती के कारण स्वास्थ बिगड़ने लगा है। विभाग की इस लापरवाही को देख कर ग्रामीणों के मनों इतना आक्रोश पनपने लगा है की जिसका बया नही किया जा सकता।
बिजली की अघोषित कटौती लोगों के लिए सर दर्द बना गया है, कटौती को लेकर विद्युत विभाग के जिम्मेदार कर्मचारी,अधिकारी, और स्टाप रोज नए- नए बहाने ढूंढने लगे है लेकिन विभागीय तौर से किसी प्रकार की संतुष्ट जनक जवाब लोगों को नही मिल पा रहा है जिसका अंदाजा ग्रामीण उपभोगत्ता और आमलोग द्वारा यह लगाया जा रहा है की कही विद्युत विभाग द्वारा किसी उद्योगपति या फिर किसी बढ़ी निजी कंपनी से मिलीभगत कर उपभोगत्ताओं का हक मार कर बिजली की सप्लाई तो नही कि जा रही है?

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से ली बैठक...

उमस गर्मी, मच्छर और बिजली कटौती से होने लगा है लोगों का तबीयत खराब

Advertisment

मच्छर के इस सीजन में बिजली कटौती लोगों के लिए जी का जंजाल साबित होने लगा है बिजली के कटते ग्रामीण इलाकों में मच्छर हावी होने लगते है जिसके काटने से अनेकों प्रकार की बीमारियों का संभाना दुगनी हो जा रही है, दूसरी तरफ बारिश ना होने के कारण प्रकृति अपना तीसरी आंख खोले बैठी है जिसे लोग भोसड़ उमस् के नाम से पहचाने लगे है। ऐसे में बिजली कटौती लोगों के लिए अभिसाफ साबित हो रहा, जिसके कारण लोगों में तेजी से डेंगू, टाइफाइड,बुखार, मलेरिया, उल्टी दस्त, फैलेरिया, आदि जैसे बीमारियों का शिकार होना आम बात है अगर बिजली की कटौती कुछ दिन ऐसे और रहा तो लोगों को जान तक गवाना पड़ सकता है।

See also  छत्तीसगढ़ विधानसभा बनी तीन राष्ट्रपतियों का संबोधन कराने वाली देश की पहली विधानसभा...

लगातार बिजली कटौती से सरकार की छबि धूमिल

जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में पिछले एक महीने से लगातार अनावश्यक बिजली की कटौती की जा रही है, न आंधी चल रहा है और न ही मूसलाधार बारिश हो रही है बावजूद इसके बिजली विभाग लगातार बिजली कटौती कर रही है।जिससे जनताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।एक तरफ कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ के जनताओं के हित में काम करने की ढिंढोरा पिटता है।तो वहीं दूसरी तरफ बिजली कटौती को लेकर जनता बेहाल है। ऐसे में सरकार जनता को बेहाल करेगा तो आगामी विधानसभा चुनाव में इसका परिणाम सरकार को भुगतना पड़ सकता है।

See also  केन्द्रीय बजट 2026: आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत की ओर निर्णायक कदम - अंबेश जांगड़े

डिजिटल इंडिया योजना का हाल बेहाल जैजैपुर में

जिस तरह बिजली कटौती हो रही है उससे डिजिटल इंडिया योजना का बुरा हाल हो रहा है। आज हर सरकारी कार्यालय से लेकर निजी संस्थानों में बिना बिजली के कोई भी कार्य नही हो रहा है।ऐसे में रोजाना 24 घण्टे में 12 घण्टे कुछ समय अंतराल में बिजली की कटौती की जा रही है। एक तरफ छत्तीसगढ़ सरकार दूसरे राज्यों में बीजली बेच रही है लेकिन वहीं छत्तीसगढ़ के जनता बिजली की कमी से परेशान हैं। जनता की परवाह छत्तीसगढ़ सरकार को बिल्कुल भी नही है।

वर्जन:-

जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में बिजली की समस्या है तो मैं बोल देती हूं और अधिक जानकारी के लिए ऑफिस में आकर मिलिए।

नूपुर राशि पन्ना कलेक्टर सक्ति,

बिजली कटौती के संबंध में मैं अधीक्षण यंत्री से बात किया उन्होंने बताया कि ओवरलोडिंग के वजह से बिजली कटौती हो रही है। जिससे समय समय पर विभाग द्वारा सुधार की जा रही है।

नदकुमार चंद्रा( ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस कमिटी )

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!