Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG CRIME : जन्मदिन पार्टी बना मौत का कारण: नशे में ट्रक से कुचलकर युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार

पखांजूर : पखांजूर के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शुरुआती तौर पर यह मामला सड़क हादसा लग रहा था, लेकिन जांच में चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई।

घटना खुटगांव हेलीपेड की है, जहां जन्मदिन पार्टी के बाद शराब के नशे में रितिक रोशन मरकाम ट्रक के सामने सो गया था। इसी दौरान उसका साथी डिग्गू नरेटी नशे की हालत में ट्रक चलाने लगा और बिना ध्यान दिए वाहन आगे बढ़ा दिया, जिससे ट्रक युवक के ऊपर चढ़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी घबराकर फरार हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए गए, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। फिलहाल मामले की आगे जांच जारी है।

See also  बच्चों के हाथों में केक देखकर मुख्यमंत्री ने पूछा किसका जन्मदिन है, बच्चों का जवाब सुनकर उन्होंने खुद काटा केक, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद बने बच्चे और रेडी टू ईट से बने केक को काटा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!