Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : रायपुर नाइट क्लब विवाद: रोडीज फेम श्रेया-ऋषभ का वीडियो वायरल, लेट नाइट पार्टी पर जांच शुरू

रायपुर : रायपुर में नाइट लाइफ को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। सेरीखेड़ी स्थित एक नाइट क्लब में देर रात तक चली पार्टी का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एमटीवी रोडीज से चर्चित Shreya Kalra और Rishabh Jaiswal लोगों को शराब परोसते और पिलाते नजर आ रहे हैं। यह मामला मंदिरहसौद थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

वीडियो में पार्टी के दौरान श्रेया कालरा युवाओं से “दारू पियो, ऐश करो” कहते हुए भी सुनाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सेरीखेड़ी के एक क्लब का है, जहां तेज म्यूजिक, भीड़ और खुलेआम शराब परोसने का माहौल दिख रहा है।

See also  छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा उलटफेर किसी भी क्षण: संवेदनशील पदों पर SPS अधिकारियों की वापसी तय...

लेट नाइट पार्टी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्लब प्रबंधन से पूछताछ की। हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। उनका कहना है कि सेरीखेड़ी और आसपास के इलाकों में देर रात तक पार्टियों का चलन बढ़ रहा है, जिससे कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, नाइट क्लबों के संचालन के लिए प्रशासन द्वारा समय सीमा तय की जाती है, जिसके बाद गतिविधियां बंद करनी होती हैं। इसके बावजूद देर रात तक कार्यक्रम चलने की बात सामने आई है, जिससे नियमों के उल्लंघन की आशंका जताई जा रही है।

Advertisment

पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। यदि जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो क्लब प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

See also  म्यूल अकाउंट गिरोह पर चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार, 18.17 लाख की साइबर ठगी का खुलासा

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!