Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Border 2 का Teaser रिलीज! सनी देओल की दहाड़ ने फिर जीता दर्शकों का दिल, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

न्यूज डेस्क : बॉलीवुड के दर्शकों के लिए खुशखबरी है। सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2 का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म 23 जनवरी, 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। इस मौके पर मेकर्स ने विजय दिवस का फायदा उठाते हुए टीजर रिलीज किया है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है।

स्टारकास्ट और किरदारों की धमाकेदार एंट्री
टीजर में सनी देओल फिर मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी के रूप में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वरुण धवन मेजर होशियार सिंह दहिया के किरदार में हैं, जबकि दिलजीत दोसांझ शहीद निर्मलजीत सिंह सेखों की भूमिका निभा रहे हैं। अहान शेट्टी भारतीय नौसेना के अधिकारी के रोल में दिखाई देंगे। सनी देओल के साथ मोना सिंह, वरुण धवन के साथ मेधा राणा, दिलजीत दोसांझ के साथ सोनम बाजवा और अहान शेट्टी के साथ Anya Singh की जोड़ी टीजर में शानदार नजर आई।

See also  Budget 2026 : बजट से आपकी जेब पर कितना असर? यहां जानें क्या सस्ता-क्या महंगा

टीजर में देखने लायक मोमेंट्स
टीजर की शुरुआत सनी देओल की दमदार आवाज के साथ होती है। जंग के मैदान की झलक, परिवार के साथ भावनात्मक दृश्य और फौज के साथ रोमांचक एक्शन को दर्शकों के लिए पेश किया गया है। सनी देओल का संवाद –
“तुम जहां से भी घुसने की कोशिश करोंगे, आसमान से, जमीन से, समंदर से, सामने एक हिंदुस्तानी फौजी खड़ा पाओगे…”
— दर्शकों के दिलों में जोश भरने के लिए काफी है।

दर्शकों की प्रतिक्रिया और टीजर का क्रेज
टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। दर्शक सनी देओल की वापसी और फिल्म के एक्शन दृश्य को खूब सराह रहे हैं। फिल्म की कहानी, 1971 युद्ध पर आधारित सटीकता और स्टारकास्ट के अभिनय की चर्चा हो रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!