Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG Board Result 2026: जानें कब जारी होगा 10वीं का रिजल्ट? बोर्ड परीक्षा के नतीजों पर आया पहला बड़ा अपडेट

छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) 10वीं परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड 30 अप्रैल 2026 तक नतीजे जारी करने की तैयारी में जुटा हुआ है। हालांकि, अगर किसी तरह की तकनीकी दिक्कत आती है, तो परिणाम मई के पहले सप्ताह तक घोषित किए जा सकते हैं।

12वीं पेपर लीक से प्रभावित हुआ शेड्यूल
बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, 12वीं के हिंदी पेपर लीक होने की घटना से परीक्षा शेड्यूल थोड़ा प्रभावित हुआ है। फिलहाल प्राथमिकता 10 अप्रैल को दोबारा हिंदी परीक्षा कराने की है। इसके बावजूद बोर्ड 10वीं के परिणाम समय पर जारी करने की पूरी कोशिश कर रहा है।

See also  महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर तीखा हमला बोला

अधिकारियों का बयान
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्या साहू ने बताया कि पूरा अमला रिजल्ट को जल्द जारी करने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि बोर्ड की कोशिश है कि 30 अप्रैल तक 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए जाएं।

9वीं और 11वीं के रिजल्ट में बदलाव
इस बार 9वीं और 11वीं कक्षाओं के परिणाम तैयार करने के तरीके में बड़ा बदलाव किया गया है। अब केवल वार्षिक परीक्षा ही नहीं, बल्कि छमाही और वार्षिक दोनों परीक्षाओं के अंकों को मिलाकर फाइनल रिजल्ट तैयार किया जाएगा। इससे छात्रों की पूरे साल की परफॉर्मेंस को बेहतर तरीके से आंका जा सकेगा।

See also  सरकारी अस्पताल में 50 दिनों से बंद हैं बायपास और ओपन हार्ट सर्जरी

30 अप्रैल को आ सकते हैं अन्य नतीजे भी
जानकारी के अनुसार, 9वीं और 11वीं कक्षाओं के नतीजे भी 30 अप्रैल को ही जारी किए जा सकते हैं। इससे छात्रों को एक साथ सभी परिणाम मिलने की संभावना है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!