Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

C.G News : बालोद में अवैध लकड़ी परिवहन मामले में वन विभाग की सख्त कार्रवाई, वन रक्षक सस्पेंड

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र में वन विभाग की लापरवाही और कथित मिलीभगत का मामला सामने आया है। इस गंभीर प्रकरण में विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए वन रक्षक हिमांशु यादव को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में डीएफओ अभिषेक अग्रवाल ने आदेश जारी किया है।

ग्रामीणों ने पकड़ा था लकड़ी से भरा वाहन
जानकारी के अनुसार, धोबनी गांव में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने एक मेटाडोर वाहन को पकड़ा था, जिसमें अवैध रूप से लकड़ियां भरी हुई थीं। इस घटना के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे थे।

कार्रवाई नहीं करने का आरोप
आरोप है कि मौके पर पहुंचे वन रक्षक हिमांशु यादव ने वाहन को छोड़ दिया और कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इस रवैये से नाराज ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने विरोध दर्ज कराया और मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की।

See also  त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न

जांच में भूमिका संदिग्ध पाई गई
शिकायत के बाद की गई प्रारंभिक जांच में वन रक्षक की भूमिका संदिग्ध पाई गई। इसके आधार पर विभाग ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया।

निलंबन अवधि में लोहारा होगा मुख्यालय
जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान हिमांशु यादव का मुख्यालय परिक्षेत्र लोहारा निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

Advertisment

विभाग ने दिए सख्ती के संकेत
वन विभाग की इस कार्रवाई को अवैध गतिविधियों और लापरवाही के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

See also  Bihar News: नर्सरी का छात्र बंदूक लेकर स्कूल पहुंचा, तीसरे क्लास के स्टूडेंट को मार दी गोली...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!