Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Breaking : 7 वर्ष के बच्चे को नग्न कर बेरहमी से पिटाई कर दी आरोपी गिरफ्तार…

भिलाईनगर,14जून। नेवई थाना अंतर्गत कुछ नाबालिगों ने मिलकर 7 वर्ष के बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी। पहले उसे नग्न कराया, फिर डांस करवाया। इसके बाद उससे ही अश्लील हरकतें कराई। बाद में लात- घूसों और डंडों से उसे जमकर पीटा। पुलिस के अनुसार यह वीडियो 7 दिन पुराना है, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नाबालिग गला दबाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है, जबकि बाकी नाबालिग लात-घूसों और डंडों से उसे मारते नजर आ रहे हैं।

पूरी घटना का वीडियो भी उन्होंने ही बनाकर वायरल किया है। सभी नाबालिग बच्चे एक ही गांव के रहने वाले हैं और एक-दूसरे को अच्छे से जानते हैं। फिलहाल मामले में पुलिस ने 6 नाबालिगों को हिरासत में लेकर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। कलेक्टोरेट परिसर दुर्ग स्थित आधार सेवा केंद्र से नगद राशि सहित लैपटॉप बैग चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि प्रार्थी निलेश कुमार साहू निवासी रसमड़ा ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

See also  विशेष लेख: महिलाओं को आर्थिक आजादी देगी महतारी वंदन योजना, छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण के लिए बड़ा कदम, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के एक दिन पहले महिलाओं के खाते में आएगी राशि - डॉ. दानेश्वरी संभाकर, सहायक संचालक...

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में धारा 331 (4), 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर विनस कुमार कुल्थी, गिरीराज तिवारी उर्फ बबलू तथा 02 नाबालिग को चिन्हांकित कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से नगदी राशि 3,000 रुपये एवं लैपटॉप बैग बरामद कर जब्त किया गया है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!