Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

निर्माणाधीन मकान से 4 AC और 2 पंखे पार, दो सगे भाई निकले चोर, मुलमुला पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। निर्माणाधीन मकान से दो सगे भाइयों ने  AC और पंखा चोरी करने वाले आरोपी को मुलमुला पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी राहुल अग्रवाल निवासी झलमला रोड नरियरा, ने थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपने निर्माणाधीन मकान में फिटिंग के लिए 17 एयर कंडीशनर और 4 सीलिंग फैन सुरक्षित रखे थे। 31 मई की सुबह काम करने वाले विकास ने सूचना दी कि कमरे का ताला टूटा हुआ है, जाकर देखने पर चार AC और दो सीलिंग फैन गायब मिले। अज्ञात चोर ताला तोड़कर लगभग 1.30 लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो चुके थे।
 CCTV फुटेज से मिला पहला सुराग
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 202/2026 के तहत धारा 331(4), 305(ए) एवं 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
 पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय पाण्डेय के निर्देशन में थाना मुलमुला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आस पास में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्ध युवक की पहचान अमित केंवट निवासी बनाहिल के रूप में की गई।
 मुखबिर की सूचना ने खोला पूरा राज
इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अमित अपने सगे भाई के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। पुलिस ने संदेही अमित केंवट को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर, प्रारंभिक पूछताछ में वह गुमराह करता रहा, लेकिन साक्ष्यों और मनोवैज्ञानिक पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूल स्वीकार करते हुए अमित ने बताया कि उसने अपने बड़े भाई अमर केंवट के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
 गिरफ्तार आरोपी
1. अमित केंवट (22 वर्ष) पिता – रामचरण केंवट
2. अमर केंवट (24 वर्ष) पिता – रामचरण केंवट दोनों निवासी – बनाहिल चट्टान पारा, थाना मुलमुला।
 
 इन अधिकारियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
पूरे प्रकरण के खुलासे में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र साहू, प्रमोद महार, फूलेश्वर सिदार, राजमणी द्विवेदी, आरक्षक राजेश कश्यप, मनभावन पटेल, भूपेन्द्र कंवर, मनोहर जगत, गोपेश्वर पटेल, रामगोपाल भारती एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

See also  इस्पात मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति में अखिल भारतीय हिंदी प्रचार संस्थाओं के प्रतिनिधियों के रूप में बसंत जांगड़े का चयन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!