Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

शराब के नशे में महिला से मारपीट व धमकी के मामले में  आरोपी गिरफ्तार, थाना अकलतरा पुलिस की कार्यवाही

जांजगीर-चांपा। शराब के नशे में महिला से मारपीट व धमकी के मामले में  आरोपी को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 अकलतरा क्षेत्र की एक पीड़ित महिला ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 31 मार्च 2026 की रात लगभग 10 से 11 बजे के बीच मस्जिद मोहल्ला निवासी इब्राहिम खान उर्फ नक्कू (29 वर्ष) शराब के नशे में उसके घर पहुंचा। आरोपी ने महिला के साथ अश्लील गाली-गलौच करते हुए, पैसों की मांग की पैसे नहीं देने पर आरोपी ने महिला और उसकी मां के साथ मारपीट की तथा बाल पकड़कर घसीटा, जिससे दोनों को चोटें आईं।
 मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 176/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 115(2), 119(1) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की।
 प्रकरण की विवेचना के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण कर गवाहों के बयान दर्ज किए गए।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा के नेतृत्व में महिला प्रधान आरक्षक स्वाति गिरोलकर, आरक्षक राज पांडे और रमेश भारद्वाज का सराहनीय योगदान रहा।

See also  अवैध शराब बिक्री करने के मामले में 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!