Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ के नारे के साथ कल निकलेगी भाजपा की विशाल पदयात्रा

कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल एवं जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े होंगे प्रमुख रूप से शामिल

जांजगीर-चांपा। जिला भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा द्वारा 14 नवंबर 2026, शनिवार को दोपहर 2 बजे “अराजकता हटाओ–लोकतंत्र बचाओ” के संदेश के साथ विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

इस पदयात्रा में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब, सांसद कमलेश जांगड़े, सौरभ सिंह अध्यक्ष खनिज विकास निगम, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिला संगठन प्रभारी रामदेव कुमावत, सह प्रभारी राजेंद्र वैष्णव भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अम्बेश जांगड़े जी भाजपा के जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता गण शामिल होंगे।

पदयात्रा का एकत्रीकरण बीडीएम गार्डन, अटल चौक में होगा। यहां से पदयात्रा प्रारंभ होकर नेताजी चौक होते हुए कचहरी चौक पहुंचेगी। कचहरी चौक में आमसभा के पश्चात पदयात्रा का समापन होगा। पदयात्रा में शामिल होने वाले पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था हाई स्कूल मैदान में निर्धारित की गई है।

See also  मुंगेली एसपी भोजराम पटेल भजन में थिरके, वर्दी की गरिमा और पुलिस आचार संहिता पर उठे सवाल

भाजपा जिला संगठन ने जिले के समस्त जिला एवं मंडल पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पदयात्रा को सफल बनाने की अपील की है।

कार्यक्रम के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों, जनहित और लोकतंत्र की मजबूती का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया जाएगा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!