छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रथम परिचयात्मक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी हो : सोनू यादव

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल जांजगीर नैला की प्रथम परिचयात्मक एवं कार्यसमिति बैठक दिनांक 12 नवंबर 2026, गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय जांजगीर में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार एवं युवा मोर्चा की भावी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से जिला भाजपा सह-संगठन प्रभारी राजेंद्र वैष्णव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा किसी भी संगठन की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। युवाओं को अनुशासन, समर्पण एवं सक्रियता के साथ संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
भाजपा जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का आधार उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। युवाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के साथ ही संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने के लिए कार्य करना चाहिए।
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आकाश सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा केवल एक संगठन नहीं, बल्कि युवाओं को नेतृत्व देने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम है। मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें और प्रत्येक वार्ड एवं बूथ तक युवा मोर्चा की मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित करें।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो पलाश चंदेल एवं जिला महामंत्री भाजयुमो अभिषेक पांडेय, मंडल प्रभारी रितेश सिंह, विवेक शर्मा, छबि कश्यप उपस्थित थे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सोनू यादव ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवा मोर्चा नगर मंडल जांजगीर नैला को एक सक्रिय, अनुशासित एवं मजबूत संगठन के रूप में स्थापित करना हमारी प्राथमिकता है। हमारा प्रयास रहेगा कि प्रत्येक वार्ड के युवाओं को संगठन से जोड़कर उनकी ऊर्जा एवं क्षमता का उपयोग समाजसेवा, जनहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय, एकजुटता एवं समर्पण के साथ संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, ताकि युवा मोर्चा हर स्तर पर अपनी प्रभावी भूमिका निभा सके।
बैठक में युवा मोर्चा मंडल चुन्नी राठौर, प्रदीप राठौर, कमल राठौर, रिया यादव, रोहित कुलदीप, महामंत्री उपाध्यक्ष संदीप साहू, नीरज यादव, अंकित राठौर, मिंटू कहरा, छात्रपाल विजय, अखिलेश यादव, राजीव कालू सेन, आकाश दूबे, राहुल यादव, आशुतोष शराफ, मनोज सोनवानी, अजय कौशिक, आयुष सागर राठौर, सुरेंद सूर्यवंशी, शिव सूर्यावशी, राकेश शिव यादव, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं उमेश चौहान सहित सैकड़ो के संख्या मे कार्याकर्ताओ उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।



