Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

राज्यसभा चुनाव: चुनाव में मिली कांग्रेस को हार के बाद इंडिया ब्लॉक में कलह शुरू, विरोधी को लाभ पहुंचने के डर से एकता का लिया संकल्प

राज्यसभा चुनाव के नतीजों को लेकर झारखंड के सत्ताधारी गठबंधन के भीतर शुरू हुए तीखे आरोप-प्रत्यारोप के बाद, कांग्रेस ने नुकसान को कम करने की कोशिश शुरू कर दी है. कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की हार के बाद इंडी गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. कांग्रेस ने अपने सहयोगियों से संयम बरतने का आग्रह किया है और गठबंधन की एकता को कायम रखने की अपील की है.

कांग्रेस नेताओं की ओर से उनके विधायकों पर लगाए गए क्रॉस वोटिंग के आरोपों को भाकपा माले (लिबरेशन) ने खारिज करते हुए कहा कि यह दुर्भावनापूर्ण और तथ्यहीन बात है.

See also  आंदोलन से मिला था जिला चिकित्सालय, पीसीसी सचिव का बड़ा बयान, राघवेंद्र पाण्डेय ने कहा, जांजगीर-चांपा सहित प्रदेश में तीन नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे...

भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इस मामले को लेकर हस्तक्षेप की मांग की है. झारखंड के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रणव झा की हार के रूप में सामना करना पड़ा. ये हार इंडिया गठबंधन के दलों में सिर फुटौवल की बड़ी वजह बन गई है.

अभी कांग्रेस, आरजेडी माले और जेएमएम के बीच तल्खी बढ़ी हुई है, जो इंडिया ब्लॉक की सेहत के लिए अच्छी नहीं है. दरअसल, सूबे में इंडिया ब्लॉक के पास दो सीटे जीतने के लिए पूरे 56 वोट थे. शुरुआती दावों CM हेमंत सोरेन दोनों सीट JMM के लिए चाहते थे. बाद में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने CM हेमंत से प्रणब झा के लिए मांग ली.

See also  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नवनिर्वाचित विधायक सुनील सोनी को विधानसभा सदस्यता की दिलाई शपथ, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई जिम्मेदारी के लिए नवनिर्वाचित विधायक सोनी को दी बधाई...

सूत्रों से जानकारी के मुताबिक आरजेडी के 4 विधायकों में से तीन और माले के दो विधायकों ने क्रॉस वोट किया. 28 वोटों के सहारे जीत की आस लगाए प्रणव झा 20 वोटों पर आ गए और एनडीए समर्थित नाथवानी 24 की बजाय 28 वोट पाकर जीत गए.

Advertisment

कांग्रेस इस बात से भी नाराज है कि चुनाव के बाद CM हेमंत सोरेन ने नाथवानी को खुले दिल से बधाई दी, पर गठबन्धन के एक सीट की हार पर एक शब्द भी नहीं बोले.

राज्यसभा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद से पहले जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों ने आरोप और आलोचना की थी, अब महागठबंधन की एकता बनाए रखने पर जोर देने लगे है.

See also  जैजैपुर विधायक की सराहनीय पहल से लगातार 15 वें वर्ष सम्पन्न हुआ, जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह, 185 सेवानिवृत्त शिक्षक एवं 240 उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!