आंदोलन से मिला था जिला चिकित्सालय, पीसीसी सचिव का बड़ा बयान, राघवेंद्र पाण्डेय ने कहा, जांजगीर-चांपा सहित प्रदेश में तीन नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे…

आंदोलन से मिला था जिला चिकित्सालय,
पीसीसी सचिव का बड़ा बयान, राघवेंद्र पाण्डेय ने कहा
जांजगीर-चांपा सहित प्रदेश में तीन नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राघवेंद्र पाण्डेय ने कहाकि छत्तीसगढ़ में तीन नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे जिममें से एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना जांजगीर-चांपा जिले में होगी, उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना जांजगीर-चांपा के लोगों के लिए का सपना था जिसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने साकार किया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए जिले के ग्राम कुटरा में 125 एकड़ जमीन आरक्षित कर ली गई है। मेडिकल कॉलेज के निर्माण में हो रहे विलंब को लेकर पीसीसी सचिव राघवेंद्र पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में दो और नए मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिलने वाली है जिसका इंतजार है,उन्होंने कहाकि छत्तीसगढ़ में तीनों नये मेडिकल कॉलेज की स्थापना एक साथ की जायेगी। श्री पाण्डेय ने कहा कि जिला चिकित्सालय की स्थापना से लेकर नए भवन के लोकार्पण तक उन्होंने संघर्ष किया है।उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा ।
आंदोलन के बाद मिला जिला चिकित्सालय
उन्होंने बताया कि जिला गठन के बाद जांजगीर-चांपा जिले में जिला चिकित्सालय की स्थापना के लिए विलंब हो रहा था, तब सितंबर 2000 में जिला चिकित्सालय की स्थापना की मांग को लेकर सर्वदली मोर्चा के बेनर तले 13 घंटे का चक्का जाम किया था,तथा वर्ष 2008 में जिला चिकित्सालय के नए भवन के लोकार्पण के लिए भी उन्होंने आंदोलन का नेतृत्व किया था। उन्होंने कहा कि मेडिकल काॅलेज की स्थापना के लिए भी वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को पत्राचार कर रहे हैं तथा जिला प्रशासन के संपर्क में है ।



