Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अभिनेता विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने दिखाया अपने बेटे वरदान का चेहरा…

मुंबई। अभिनेता विक्रांत मैसी मौजूदा वक्त में अपनी पेशेवर जिंदगी के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इन दिनों वह अपने बेटे वरदान के साथ समय बिता रहे हैं।

विक्रांत की पत्नी और अभिनेत्री शीतल ठाकुर ने 7 फरवरी, 2024 को बेटे वरदान को जन्म दिया था, जो अब एक साल के हो गए हैं। अब आखिरकार शीतल और विक्रांत ने अपने बेटे वरदान का चेहरा प्रशंसकों को दिखा दिया है।

शीतल और विक्रांत ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह अपने बेटे वरदान के साथ नजर आ रहे हैं। यह तस्वीरें वरदान के पहले जन्मदिन की हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, ‘हमारे वरदान को हेलो (नमस्ते) कहिए।’

See also  मंत्रीद्वय जायसवाल और वर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत स्वीकृत आवासों का किया भूमिपूजन पूर्ण हुए आवासों के हितग्राहियों को सौंपी चाबी समूह की महिलाएं, राज मिस्त्री और लखपति दीदी हुए सम्मानित...

बता दें कि विक्रांत और शीतल ने 14 फरवरी, 2022 को कोर्ट मैरिज की और 18 फरवरी को दोनों पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!