Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

श्रीराम सत्य, धर्म और आदर्श जीवन के प्रतीक – राजकुमार साहू, अखण्ड नवधा रामायण में शामिल हुए जिला पंचायत के सभापति 

जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय जांजगीर के समीपस्थ ग्राम जर्वे व ग्राम महंत में आयोजित अखण्ड नवधा रामायण के पावन धार्मिक आयोजन में जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति राजकुमार साहू शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सर्वप्रथम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचंद्र जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तरोत्तर विकास की कामना की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम केवल एक आराध्य देव ही नहीं, बल्कि सत्य, धर्म, त्याग, मर्यादा, करुणा और आदर्श जीवन के प्रतीक हैं। उनका संपूर्ण जीवन मानव समाज को धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्रीराम ने अपने जीवन में माता-पिता की आज्ञा का पालन, भाईचारे, मित्रता, नारी सम्मान, प्रजा के प्रति समर्पण और सत्य के मार्ग पर अडिग रहने का अनुपम संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का नाम मात्र लेने से मन को शांति और आत्मा को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। रामायण का श्रवण एवं संकीर्तन मनुष्य के जीवन में सद्विचार, संस्कार और भक्ति भाव का संचार करता है। अखण्ड नवधा रामायण जैसे धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ ही समाज में प्रेम, सद्भाव, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। सभापति राजकुमार साहू ने कहा कि प्रभु श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात कर प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में सत्य, सेवा, विनम्रता और परोपकार को अपनाना चाहिए। भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर ही एक आदर्श परिवार, संस्कारित समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। इस अवसर पर उन्होंने आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को अखण्ड नवधा रामायण के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं तथा प्रभु श्रीराम से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय वातावरण बनाए रखने की प्रार्थना की। इस दौरान कमल कश्यप, योगेश कश्यप, बाला राम कश्यप, गोपाल कश्यप, गोपाल कश्यप,रविन्द्र यादव, तेजराम कश्यप, गणेशराम कश्यप, राकेश कश्यप, विजय साहू, मंगला साहू, राजेश कश्यप सहित ग्राम के श्रद्धालुजन, आयोजन समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

See also  CG News : दंतैल हाथी ने मचाया आतंक, धान खरीदी केंद्र में रखे धान को किया चट, ग्रामीणों में दहशत का माहौल…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!