आरोपी के कब्जे से 66.50 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 11210 रुपए
जांजगीर-चांपा। अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्ग दर्शन में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर से सूचना पर आरोपी चंद्रशेखर सिंह निवासी भैंसदा के कब्जे से 66 लीटर 50 ML अवैध कच्ची महुआ बरामद कर आरोपी के विरुद्ध थाना नवागढ़ अपराध क्रमांक 375/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी नवागढ़, सहायक उप निरीक्षक संतोष केरकेट्टा आरक्षक हेमंत साहू, राजू कश्यप, अमन राजपूत एवम थाना स्टाफ का सराहनिय योगदान रहा।