Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

चाकू से प्राणघात हमला करने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार, थाना अकलतरा पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। चाकू से प्राणघात हमला करने वाले 03 आरोपियों को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 प्रार्थी महेश राव ‍निवासी सिरगिट्टी बिलासपुर हाल  गुरूघासी दास मोहल्ला अकलतरा जो दिनांक 02 सितंबर 25 के करीबन 06.30 बजे के समय अकलतरा अंग्रेजी शराब भट्टी के पास था तभी दो लोग बगल के टेबल में शराब पीने आये जो छोटा वाला साउड सिस्टम रखकर तेज आवाज में गाना बजा रहे थे, एक लडका पीले रंग का टी शर्ट पहना हुआ था वह बोला तुम बाहरी हो क्या शकल सुरत से बाहरी नजर आ रहे हो तब प्रार्थी बोला कि मै यही गुरूघासी दास मोहल्ला अकलतरा में रहता हूं तब उन लोग प्रार्थी को बोले कि हमें घूर घूर के क्या देख रहा है कहकर उसे डंडे से मारने लगे प्रार्थी अपने हाथ से बचाव किया तो  दूसरा ब्यक्ति गुस्से में आकर हत्या करने की नियत से  चाकू निकालकर प्रार्थी के छाती में मार दिया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अपराध कमांक 421/2025 धारा 109, 296, 3(5) BNS BNS कायम कर विवेचना में लिया गया था।
 हत्या के प्रयास जैसे अपराध को गंभीरता से लेते हुए विजय कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं उमेश कुमार कश्यप अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर एवं प्रदीप सोरी अनु. अधिकारी अकलतर के मार्गदर्शन में आरोपीगण रवि श्रीवास, कन्हैया गोड, सोनू उर्फ राजेश विश्वकर्मा सभी निवासी संजय नगर, वार्ड नं. 03 अकलतरा थाना-अकलतरा को ‍हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो उपरोक्त तीनों आरोपी पूछताछ में घटना दिनांक व समय पर घटना कारित करना अपना अपना जुर्म स्वीकार किये जाने पर घटना में प्रयुक्त चाकू, डंडा बरामद कर आरोपीयो को विधिवित गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
 उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, उप निरीक्षक के.के.साहू, सउनि अशोक कश्यप, प्र.आर.रेखराज ध्रुव आर. गौकरण राय, संजू रत्नाकर का सराहनीय योगदन रहा

See also  जिला पंचायत सीईओ ने राखी खरीदकर बढ़ाया महिला समूह का मनोबल,  जिला पंचायत परिसर में लगा राखी का स्टॉल आम लोगों से की समूह के द्वारा बनाई राखी खरीदने की अपील...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!