Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ में सीमेंट के दाम 80 रुपए तक बढ़े, घर बनाना हुआ महंगा; 30 हजार करोड़ के निर्माण कार्यों पर भी असर की आशंका

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी से आम लोगों को बड़ा झटका लगा है। घर बनाने की तैयारी कर रहे लोगों का बजट बिगड़ सकता है। पिछले 3 से 4 महीनों में सीमेंट की एक बोरी के दाम करीब 80 रुपए तक बढ़ गए हैं। इसका असर निजी मकानों के साथ-साथ सरकारी निर्माण कार्यों पर भी पड़ने की आशंका है।

निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों के मुताबिक, सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे कच्चे माल और परिवहन की बढ़ती लागत को वजह बताया जा रहा है। कोयले और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से सीमेंट उत्पादन और सप्लाई का खर्च बढ़ा है। इसका सीधा असर बाजार में सीमेंट की कीमतों पर दिखाई दे रहा है।

See also  CG NEWS : शराब के झगड़े में खौफनाक अंत, दोस्त की हत्या कर घर में दफनाया शव, ‘आत्मा के डर’ से खुद थाने पहुंचा आरोपी

30 हजार करोड़ के निर्माण कार्यों की लागत बढ़ने की आशंका

सीमेंट महंगा होने से सड़क, पुल-पुलिया, ब्रिज और सरकारी भवनों के निर्माण कार्य प्रभावित हो सकते हैं। निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि प्रदेश में करीब 30 हजार करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों की लागत पर इसका असर पड़ सकता है।

पहले से तय बजट में निर्माण कार्य पूरा करना ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों के लिए मुश्किल हो सकता है। सीमेंट निर्माण कार्यों की प्रमुख सामग्री है, इसलिए कीमतों में बढ़ोतरी से बड़े प्रोजेक्ट की लागत भी बढ़ने की आशंका है।

Advertisment

पड़ोसी राज्यों की तुलना में कीमतों का अंतर

See also  CG News: चलते कंटेनर में लगी भीषण आग, पुलिस को दी मौके पर सूचना पहुँची पुलिस

छत्तीसगढ़ में सीमेंट की कीमतों को लेकर पड़ोसी राज्यों से तुलना भी की जा रही है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यहां OPC और PPC सीमेंट की कीमतों के बीच करीब 80 रुपए तक का अंतर बताया जा रहा है। वहीं मध्यप्रदेश में यह अंतर लगभग 25 रुपए और महाराष्ट्र में करीब 40 रुपए है।

आम आदमी के घर का बजट बिगड़ा

सीमेंट के दाम बढ़ने का सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ेगा, जो मकान बनाने की तैयारी कर रहे हैं। पहले से तय बजट में अब अतिरिक्त पैसा खर्च करना पड़ सकता है। मकान निर्माण में सीमेंट की बड़ी मात्रा इस्तेमाल होती है, ऐसे में प्रति बोरी कीमत बढ़ने से कुल खर्च भी काफी बढ़ सकता है। निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि अगर कीमतों में बढ़ोतरी जारी रही तो निजी निर्माण के साथ सरकारी परियोजनाओं की लागत पर भी दबाव बढ़ेगा।

See also  हर रोज पिएं एक गिलास लौकी का जूस

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!