Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

हर रोज पिएं एक गिलास लौकी का जूस

सेहत को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

लौकी में पानी, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन बी, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप लौकी के जूस को अपने डाइट प्लान में शामिल करते हैं, तो आपकी सेहत को काफी हद तक सुधारा जा सकता है। हर रोज लौकी का जूस पिएं और आपको महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

बॉडी को डिटॉक्स करे

अगर आप अपनी बॉडी को डिटॉक्सिफाई करना चाहते हैं तो लौकी के जूस का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। सही मात्रा में और सही तरीके से लौकी का जूस पीकर शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाला जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लो कैलोरी और फाइबर रिच लौकी का जूस आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने में भी मददगार साबित हो सकता है।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अचानक पहुंचे दुर्ग जिले के अछोटी, निर्माणाधीन महतारी सदन का लिया जायजा, पानी से की तराई

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

Advertisment

लौकी के जूस में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है और इसलिए इस जूस को गट हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लौकी के जूस का सेवन किया जा सकता है। डायबिटीज पेशेंट्स को भी लौकी के जूस का सेवन करने की सलाह दी जाती है। दरअसल, लौकी का जूस पीकर ब्लड शुगर लेवल पर काबू पाया जा सकता है।

कंट्रोल करे ब्लड प्रेशर

क्या आप जानते हैं कि ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए लौकी के जूस को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है? इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल के स्तर पर काबू पाने के लिए भी पोषक तत्वों से भरपूर इस जूस को पिया जा सकता है। लौकी के जूस में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं।

See also  हरिराम गट्टानी मेमोरियल, जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल में विज्ञान, कला, रंगोली प्रदर्शनी का आयोजन किया गया...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!