Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बम्हनीडीह को मिला विद्युत वितरण उपसंभाग का दर्जा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति गगन जयपुरिया ने जताया आभार, कहा– क्षेत्रवासियों के लंबे संघर्ष और प्रयासों को मिली सफलता

बम्हनीडीह। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा जारी आदेश के तहत बम्हनीडीह को विद्युत वितरण उपसंभाग के रूप में स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से क्षेत्र के लोगों की लगभग 4-5 वर्षों से चली आ रही बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो गई है।
इस महत्वपूर्ण निर्णय पर जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद एवं बधाई दी है।
गगन जयपुरिया ने कहा कि बम्हनीडीह को विद्युत वितरण उपसंभाग का दर्जा दिलाने के लिए विगत कई वर्षों से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इस मांग को लेकर समय-समय पर शासन एवं संबंधित विभाग के समक्ष विषय उठाया गया। आज प्रदेश सरकार के निर्णय से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग साकार हुई है।
उन्होंने कहा कि बम्हनीडीह में विद्युत वितरण उपसंभाग कार्यालय स्थापित होने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को विद्युत संबंधी समस्याओं के निराकरण, विभागीय कार्यों एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। स्थानीय स्तर पर विभागीय कार्यों के संचालन में भी सुगमता आएगी। बम्हनीडीह विद्युत उप संभाग बनने से बम्हनीडीह डीसी के 24 गांव और बिर्रा डीसी के 12 गांव सीधे-सीधे संपर्क में आएंगे I कुल मिलाकर 36 गांव को अब बेहतर विद्युत सेवा मिलेगी I
श्री जयपुरिया ने बताया कि लगभग 4-5 वर्ष पूर्व क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं को लेकर चार प्रमुख मांगें रखी गई थीं। इनमें से तीन मांगें पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने उन पुराने छायाचित्रों को भी साझा किया है, जो इन मांगों को पूरा कराने के लिए किए गए प्रयासों और संघर्षों की गवाही देते हैं।
उन्होंने कहा कि अभी बिर्रा में राष्ट्रीयकृत बैंक की स्थापना की मांग शेष है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि यह मांग भी जल्द पूरी होगी और बिर्रा क्षेत्रवासियों को बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
अंत में उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी मांगों को पूरा करना ही जनप्रतिनिधि के प्रयासों का वास्तविक उद्देश्य है। बम्हनीडीह को विद्युत वितरण उपसंभाग की सौगात देने के लिए माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश सरकार का समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से हृदय से आभार एवं धन्यवाद।

See also  "सरकारी अफसर" CGPSC परीक्षा पर आधारित छत्तीसगढ़ी में बनी वेब सीरीज

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!