छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
सौरभ सिंह के स्वागत में उमड़ा भाजपाइयों का सैलाब, अकलतरा में गूंजे जयकारे, झारखंड भाजपा के सह-प्रभारी बनने के बाद पहली बार अकलतरा पहुंचे सौरभ सिंह
पाराघाट से महामाया मंदिर तक कार्यकर्ताओं ने बैंड-बाजे, आतिशबाजी और पुष्पमालाओं से किया भव्य स्वागत

जांजगीर-चांपा। झारखंड भाजपा के सह-प्रभारी के रूप में नियुक्त होने के बाद छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सौरभ सिंह के प्रथम अकलतरा नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रायपुर से अकलतरा पहुंचने पर पाराघाट टोल नाका में जिले के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बैंड-बाजे, आतिशबाजी एवं पुष्पमालाओं के साथ उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।
इसके पश्चात सौरभ सिंह अकलतरा स्थित मां महामाया मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां महामाया का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में भाजपा जिला महामंत्री नंद चौधरी के नेतृत्व में अकलतरा नगर के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।
सौरभ सिंह को झारखंड भाजपा का सह-प्रभारी बनाए जाने से जिलेभर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ झारखंड में भाजपा संगठन को मिलेगा तथा संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी।
कार्यकर्ताओं ने सौरभ सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए पुनः बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, गुलाब सिंह चंदेल, सत्यालता मिरी, संतोष लहरे, रजनी साहू, चुन्नीलाल साहू, नंदनी राजवाड़े, रवि पाण्डेय, विकास शर्मा, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, संतोषी दुबे, राकेश रूपवानी, प्रदीप नामदेव, रेखा गढ़वाल, हितेश यादव, आकाश सिंह, गोपेश तुलस्यान, पवन यादव, यशवंत साहू, संतोष थवाईत, देवव्रत उपाध्याय, सलीम मेमन, धनेश्वरी जागृति, संजीता माली, प्रतिमा डहरे, दिनेश दास, प्रदीप राठौर, पिंकल माली एवं राजेश्वर पाटले सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



