Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

भाजपा सरकार में मूलभूत सुविधाओं को दी जा रही प्राथमिकता – राजकुमार साहू,  गिद्दा में सभापति ने रंगमंच निर्माण एवं सीसी रोड़ का किया भूमिपूजन

जांजगीर-चांपा। नवागढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम गिद्दा में विकास कार्यों की सौगात देते हुए जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति राजकुमार साहू ने विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान 3 लाख रुपये की लागत से रंगमंच निर्माण तथा 3 लाख रुपये सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सभापति राजकुमार साहू ने कहा कि भाजपा सरकार में गांवों में मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। रंगमंच एवं सीसी रोड निर्माण से ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी और गांव के विकास को नई गति प्राप्त होगी।
कार्यक्रम में ग्राम सरपंच ममता अशोक कश्यप, उप सरपंच गणपति दुख राम साहू, उमा दौलत साहू, अमेरिका जगनथिया साहू, संतोष साहू, नरेंद्र साहू, पगढल रात्रे, मनोहर रात्रे, गणेश साहू, चतेल यादव, विश्राम रात्रे, परस साहू, परदेसी मनोहर रात्रे, देव चरण साहू, कीर्तन आदिले, राजकुमार यादव, लहुरमन साहू, महेत्तर पटेल, मेला राम यादव, संजय साहू, शिव गोपाल साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

See also  चिर्रा से श्यांग, पूरी होगी सड़क की मांग, डीएमएफ से किया गया 12 करोड़ का प्रावधान, वनांचल क्षेत्रों के दर्जनों गांव के लोगों को मिलेगा बेहतर आवागमन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!