Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

स्वच्छता ही संकल्प हमारा — भाजपा नगर मंडल जांजगीर ने चलाया स्वच्छता अभियान

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर भाजपा कार्यालय में किया स्वच्छता अभियान

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जांजगीर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के शुभ अवसर पर “स्वच्छता ही संकल्प हमारा” के संदेश के साथ भाजपा कार्यालय जांजगीर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की। परिसर में मौजूद कचरे एवं अव्यवस्था को हटाकर कार्यालय परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित किया गया। कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता को केवल एक अभियान न मानकर इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन राष्ट्रसेवा, समाजसेवा और अंत्योदय के लिए समर्पित रहा। उनकी जयंती पर स्वच्छता अभियान के माध्यम से सेवा एवं स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
स्वच्छता अभियान में भाजपा जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, जिला उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल उपाध्यक्ष, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह,राकेश रूपवानी जिला मीडिया प्रभारी मंडल अध्यक्ष हितेश यादव, मोहन यादव, अनिल शर्मा, मनोज अग्रवाल, रितेश राठौर, सोनू यादव, सुधीर झाझड़िया, संजीता माली,पिंकल माली, प्रतिमा डहेरे, विक्की सिंह, आलोक मिश्रा, गुड्डू कहरा, रघुनंदन कश्यप, पिंकू राठौर, शिव चमन सिंह ठाकुर, संतोषी साहू, शिवानी कहरा, अंजनी राठौर सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

See also  ट्रक से सीधी टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर हुई मौत, दो सवार गंभीर रूप से घायल…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!