Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जांजगीर-चांपा: राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के पहले ही दिन अव्यवस्था का खेल! पिकअप में ठूंसकर ले जाए गए खिलाड़ी, खाने-पीने पर भी सवाल

जांजगीर-चांपा। जिले में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 का आगाज तो बड़े जोर-शोर से हुआ, लेकिन प्रतियोगिता के पहले ही दिन व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आई। जांजगीर हाई स्कूल मैदान में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में पांच संभागों से खिलाड़ी पहुंचे हैं। शुभारंभ समारोह में सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, कलेक्टर समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

लेकिन इसी बीच खिलाड़ियों की बदहाल परिवहन व्यवस्था का वीडियो सामने आने के बाद आयोजन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि मलखंभ के खिलाड़ियों को बच्चों के लिए निर्धारित वाहन के बजाय पिकअप वाहन में भरकर ले जाया जा रहा था। वीडियो कैमरा सामने आते ही खिलाड़ियों को वाहन से नीचे उतार दिया गया।

See also  महर्षि वाल्मिकी ने मन के शुद्धिकरण का कार्य किया : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल....

खिलाड़ियों के मुताबिक उन्हें लाने-ले जाने के लिए पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था नहीं की गई है। वहीं प्रतियोगिता स्थल पर भी अव्यवस्था के हालात दिखाई दिए। मैदान में पानी भरा होने की बात सामने आई है, जिससे खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सबसे बड़ा सवाल खिलाड़ियों के खान-पान को लेकर भी उठ रहा है। बस्तर संभाग से पहुंचे खिलाड़ियों ने मीडिया से चर्चा करते हुए भोजन और उचित आहार की व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। खिलाड़ियों का कहना है कि खेल प्रतियोगिता में प्रदर्शन के लिए पौष्टिक भोजन बेहद जरूरी है, लेकिन उन्हें अपेक्षित आहार नहीं मिल पा रहा है।

See also  छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग की नवीन पहल, अब मोबाइल से भी अपीलार्थी सुनवाई में जुड़ सकेंगे...

एक तरफ मंच पर प्रदेश और जिले के बड़े जनप्रतिनिधि खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते नजर आए, तो दूसरी तरफ मैदान के बाहर खिलाड़ियों की बुनियादी सुविधाओं को लेकर उठे सवालों ने आयोजन की तैयारियों पर ही सवालिया निशान लगा दिया है।

Advertisment

अब देखने वाली बात होगी कि खिलाड़ियों को पिकअप में ले जाने और खान-पान समेत अन्य अव्यवस्थाओं की शिकायतों पर जिला प्रशासन क्या कार्रवाई करता है और प्रतियोगिता के आगामी दिनों में व्यवस्थाओं को कितना दुरुस्त किया जाता है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!