सौम्या राठौर का सुप्रीम कोर्ट में विधि अनुसंधान सहायक पद पर चयन, कन्हाईबंद निवासी एवं रायपुर में संयुक्त संचालक धनंजय राठौर की सुपुत्री है सौम्या

मार्च 2026 में सौम्या का चयन छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में न्यायाधीश एनके चंद्रवंशी की अदालत में लीगल असिस्टेंट के रूप में हुआ। यहां कार्य करने के दौरान उन्होंने विधि के क्षेत्र में अनुभव हासिल किया। अब सुप्रीम कोर्ट में चयन उनके विधिक करियर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट में चयन की खबर सामने आने के बाद परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और गृहक्षेत्र के लोगों ने सौम्या को बधाई दी है। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस उपलब्धि को जांजगीर की प्रतिभा की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बताया है।
मेधावी बहनों की जोड़ी
सौम्या के साथ उनकी बहन शौर्या राठौर भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। शौर्या वर्तमान में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, जगदलपुर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। दोनों बहनों ने पढ़ाई में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए परिवार का नाम रोशन किया है।
कन्हईबंद से रायपुर तक परिवार की पृष्ठभूमि
सौम्या के पिता धनंजय राठौर जनसंपर्क संचालनालय, रायपुर में संयुक्त संचालक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता रोशनी राठौर आकाशवाणी रायपुर में कम्पीयर हैं। धनंजय राठौर मूलतः जांजगीर के कन्हईबंद निवासी हैं। सौम्या की उपलब्धि को उनके गृहक्षेत्र के लिए भी गौरव की बात माना जा रहा है।



