Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Census 2027 में पूछे जाएंगे 40 सवाल! नाम-जाति से लेकर बैंक अकाउंट, आधार और वोटर ID तक का होगा हिसाब

Census 2027: केंद्र सरकार ने जनगणना 2027 को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इस बार जनगणना के दौरान परिवारों और व्यक्तियों से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी। अधिसूचना के मुताबिक परिवार अनुसूची के जरिए लोगों से करीब 40 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें नाम, उम्र, लिंग, धर्म, जाति, शिक्षा, रोजगार और प्रवास जैसी सामान्य जानकारियों के साथ कोविड-19 टीकाकरण, बैंक खातों, मोबाइल नंबर, आधार, वोटर आईडी और पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी भी शामिल है।गृह मंत्रालय के रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त की ओर से जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत परिवार अनुसूची के माध्यम से जानकारी जुटाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

दो चरणों में होगी Census 2027
जनगणना 2027 की प्रक्रिया को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फीले एवं गैर-समान क्षेत्रों में जनगणना की जाएगी। इन क्षेत्रों में 1 से 30 सितंबर तक जानकारी जुटाने की तारीख निर्धारित की गई है।इसके अलावा 17 अगस्त से 31 अगस्त के बीच लोगों को ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कराने की सुविधा भी दी जाएगी।दूसरे चरण में मकानों और आवास से संबंधित जानकारी जुटाई जाएगी। इसके साथ ही प्रत्येक व्यक्ति की जनसांख्यिकीय और सामाजिक-आर्थिक स्थिति से जुड़ा विवरण दर्ज किया जाएगा।

See also  छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता विनोद तिवारी गिरफ्तार, यूपी के कौशांबी से दिल्ली पुलिस ने दबोचा

नाम से लेकर वैवाहिक स्थिति तक पूछी जाएगी जानकारी
जनगणना के दौरान व्यक्ति से उसकी पहचान और पारिवारिक स्थिति से जुड़े कई सवाल पूछे जाएंगे। इनमें नाम, परिवार के मुखिया से संबंध, लिंग, जन्मतिथि, उम्र, वैवाहिक स्थिति, विवाह के समय आयु और पति या पत्नी का नाम शामिल है।इसके अलावा राष्ट्रीयता, धर्म, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से संबंधित जानकारी भी दर्ज की जाएगी। पिता और माता का विवरण तथा दिव्यांगता से जुड़ी जानकारी भी ली जाएगी।

भाषा, शिक्षा और डिजिटल साक्षरता का भी होगा रिकॉर्ड
इस बार शिक्षा से जुड़े सवाल भी विस्तार से पूछे जाएंगे। इसमें व्यक्ति की मातृभाषा, अन्य भाषाओं का ज्ञान, साक्षरता और डिजिटल साक्षरता की स्थिति दर्ज की जाएगी।साथ ही यह भी पूछा जाएगा कि व्यक्ति किसी शैक्षणिक संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रहा है या नहीं। उसकी उच्चतम शैक्षणिक योग्यता और पढ़ाई के संकाय या विषय से जुड़ी जानकारी भी ली जाएगी।

रोजगार और व्यवसाय से जुड़े सवाल भी शामिल
जनगणना में व्यक्ति की आर्थिक गतिविधियों से जुड़ी जानकारी भी दर्ज होगी। इसमें पिछले वर्ष के कामकाज, आर्थिक कार्यकलाप की श्रेणी, व्यवसाय और उद्योग, व्यापार या सेवा के स्वरूप से जुड़े सवाल होंगे।इसके अलावा कर्मी का वर्ग, गैर-आर्थिक गतिविधि और व्यक्ति काम की तलाश में है या काम के लिए उपलब्ध है, इसकी जानकारी भी ली जाएगी। कार्यस्थल तक आने-जाने के तरीके से संबंधित विवरण भी दर्ज किया जाएगा।

Advertisment

जन्मस्थान और पलायन की भी ली जाएगी जानकारी
जनगणना के दौरान व्यक्ति का जन्मस्थान, पिछला निवास स्थान और स्थायी निवास स्थान भी दर्ज किया जाएगा। यदि व्यक्ति ने अपना निवास स्थान बदला है तो उससे स्थान परिवर्तन का कारण भी पूछा जाएगा।इसके साथ ही यह भी जानकारी ली जाएगी कि स्थान परिवर्तन के बाद व्यक्ति गांव या शहर में रह रहा है। इससे देश में आबादी के आवागमन और प्रवास के पैटर्न को समझने में मदद मिलेगी।

See also  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने कवर्धा जिले में मतगणना स्थल का किया निरीक्षण, मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा...

कोविड वैक्सीन से लेकर बच्चों की संख्या तक सवाल
जनगणना के सवालों में कोविड-19 से जुड़ी जानकारी भी शामिल की गई है। व्यक्ति से पूछा जाएगा कि उसने कोविड-19 का टीकाकरण कहां कराया था।महिलाओं से संबंधित जनसांख्यिकीय जानकारी के तहत वर्तमान में जीवित बच्चों की संख्या, अब तक जीवित पैदा हुए बच्चों की संख्या और पिछले एक साल में जीवित पैदा हुए बच्चों की संख्या से जुड़ी जानकारी भी दर्ज की जाएगी।

बैंक खाते और दस्तावेजों की जानकारी भी होगी शामिल
जनगणना 2027 के दौरान वित्तीय और पहचान संबंधी कुछ जानकारियां भी मांगी जाएंगी। इसमें बैंक खातों की कुल संख्या के बारे में जानकारी शामिल है।इसके अलावा मोबाइल नंबर, आधार नंबर, वोटर आईडी नंबर और पासपोर्ट नंबर की उपलब्धता से जुड़ी जानकारी भी मांगी जाएगी। ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध है या नहीं, यह भी दर्ज किया जाएगा।

See also  माइंस ठेकेदार के घर और दफ्तर पर देर रात GST विभाग का छापा, कई दस्तावेज जब्त

Census 2027 में पूछी जाने वाली प्रमुख जानकारियां

  • नाम और परिवार के मुखिया से संबंध
  • लिंग, जन्मतिथि और उम्र
  • वैवाहिक स्थिति और विवाह के समय आयु
  • पति/पत्नी, माता और पिता की जानकारी
  • राष्ट्रीयता और धर्म
  • अनुसूचित जाति/जनजाति
  • दिव्यांगता की स्थिति
  • मातृभाषा और अन्य भाषाओं का ज्ञान
    .साक्षरता और डिजिटल साक्षरता
  • शैक्षणिक योग्यता और विषय
  • रोजगार, व्यवसाय और आर्थिक गतिविधि
  • कार्यस्थल और वहां तक पहुंचने का तरीका
  • जन्मस्थान और पिछला निवास स्थान
  • स्थान परिवर्तन का कारण
  • जीवित बच्चों की संख्या
  • कोविड-19 टीकाकरण का स्थान
    बैंक खातों की संख्या
  • मोबाइल नंबर, आधार और वोटर आईडी की उपलब्धता
  • पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस की उपलब्धता

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!