Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ग्राम तरौद में जुए के फड़ पर अकलतरा पुलिस की रेड, 9 जुआरी गिरफ्तार, ₹29 हजार नकद जब्त

जांजगीर-चांपा। जिले में जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अकलतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम तरौद में जुआ खेल रहे 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 29 हजार रुपये नकद और ताश की गड्डियां बरामद की हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में जिलेभर में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अकलतरा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम तरौद में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शनिवार देर शाम मौके पर दबिश दी और 9 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

See also  टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, कैंसर से लंबी जंग के बाद ली अंतिम सांस

पुलिस ने मौके से ₹29,000 नकद तथा जुआ खेलने में प्रयुक्त ताश की पत्तियां जब्त कीं। गिरफ्तार आरोपियों में चित्र विजय सिंह, उमाशंकर साहू, विनोद कुमार पाटले, अरविंद कुमार यादव, पवन कुमार जोगी, कुमार गौरव नोरगे, अजय रात्रे, एकलव्य दिनकर और फिरथ सूर्यवंशी शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी भास्कर शर्मा एवं अकलतरा थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जिले में जुआ और सट्टे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!