Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सहकारिता सप्ताह के तहत प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति में बांटे गए KCC कार्ड, किसानों को योजनाओं की दी जानकारी

जांजगीर-चांपा। सहकारिता सप्ताह (29 जून से 6 जुलाई 2026) के अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित उच्चभिट्ठी क्रमांक 1041 में किसानों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को खण्ड ऋण एवं बैलेंस प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही MICR आधारित KCC कार्ड एवं RuPay KCC कार्ड का वितरण कर समिति परिवार में वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

कार्यक्रम में समिति के प्राधिकृत अधिकारी पूनऊराम यादव एवं शाखा प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी की उपस्थिति रही। वहीं पर्यवेक्षक संतोष कुमार सोनी सहित ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, सरपंच, उपसरपंच, पंचगण, समिति कर्मचारी मोहन लाल साहू दुजराम कैवर्त, विक्रेता खेमलाल कर्ष एवं बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।

See also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर जीर्णोंद्धार किये गये 8152 स्कूल भवनों का करेंगे लोकार्पण...

इस अवसर पर उपस्थित किसानों को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने किसानों को खण्ड ऋण, नगद ऋण, कृषि निवेश ऋण, फसल ऋण तथा अन्य बैंकिंग सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही किसानों को समय पर ऋण अदायगी, बैंकिंग नियमों का पालन तथा योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
शाखा प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी ने किसानों को बैंकिंग सेवाओं के बेहतर उपयोग, ऋण का सही तरीके से उपयोग एवं समय पर भुगतान करने के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि किसान आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति को और मजबूत बना सकते हैं।

See also  CG NEWS : तेज हवाओं के साथ बारिश और कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि, चिलचिलाती गर्मी के बीच पंडरिया में मूसलाधार बारिश...

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने सहकारिता सप्ताह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 29 जून से 6 जुलाई तक मनाए जा रहे सहकारिता सप्ताह का उद्देश्य किसानों को सहकारी संस्थाओं से जोड़ना, उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाना तथा कृषि विकास को गति देना है।
अंत में किसानों से जैविक खाद के अधिकाधिक उपयोग, पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण तथा स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने सहकारी योजनाओं का लाभ लेने और कृषि को अधिक उन्नत बनाने का संकल्प लिया।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!