छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
बरात में नाचने की बात को लेकर प्राणघातक हमला करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

बरात में नाचने की बात को लेकर प्राणघातक हमला करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। बरात में नाचने की बात को लेकर प्राणघातक हमला करने वाला फरार आरोपी को चौकी पंतोरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
आरोपी लालु उर्फ अजीत उम्र 25 साल निवासी नेवरियापारा पाली हाल भेलवाडीह कठघोरा को जिला कोरबा से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी लालू उर्फ अजीत द्वारा अपने 03 अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था
आरोपियों द्वारा आहत सत्यम् कंवर एवं छबि लाल कंवर को प्राणघातक हमला कर घटना स्थल से फरार हो गया था। आहत् सत्यम् कंवर एवं छबि लाल कंवर का सिर में गंभीर चोट लगी थी। घटना में शामिल 03 अन्य आरोपियांगण घटना दिनांक से फरार हैं जिसकी पतासाजी जारी है। आरोपी के विरूद्ध धारा 294, 506, 323, 307, 34 भादवि के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 23 जून 23 को ग्राम सत्तीगुड़ी चौकी पंतोरा में ग्राम कुचेना जिला कोरबा से रात्रि में बरात आया था। बारात में नाचने की बात को लेकर गांव वाले तथा बरातियों के मध्य विवाद हो गया। जिसमें आरोपी लालु उर्फ अजीत उम्र 25 साल निवासी नेवरियापारा पाली हाल भेलवाडीह थाना कटघोरा जिला कोरबा द्वारा अपने 03 अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या करने के उद्देय से सत्यम् कंवर, छबीलाल कंवर निवासी सतिगुड़ी को प्राणघातक हमला कर फरार हो गए। हमला करने से आहत् सत्यम् कंवर, छबीलाल कंवर का सिर में गंभीर चोट आने से तत्काल उनके परिजनों द्वारा एनकेएच चाम्पा अस्पताल ले गए। आहत् छबीलाल कंवर का हालात बिगड़ने पर डाक्टर साहब द्वारा बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कियें थे, कि सूचना पर चौकी पंतोरा में आरोपी लाल उर्फ अजीत एवं उनके 03 अन्य साथियों के विरूद्ध 29 जून 2023 को अपराध कायम कर विवेचना में लिया गाय था।
प्रकरण में आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी कि मुखबीर से सूचना मिला कि आरोपी लालु उर्फ अजीत उम्र 25 साल निवासी नेवरियापारा पाली हाल भेलवाडीह थाना कटघोरा जिला कोरबा जो अपने सकुनत पर है जिसको घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी को घटना के संबंध में पूछताछ करने पर स्विकार किया तथा आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से गिरफ्तार कर 26 जुलाई 2023 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में सउनि दिलीप सिंह चौकी प्रभारी पंतोरा, प्रआर लखेश्वर सिहं कंवर, आरक्षक दीपक जायसवाल का सराहनीय योगदान रहा।



