छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
डायल 112 वाहन को तोड़फोड़ करने वाले फरार आरोपी को नवागढ पुलिस ने किया गिरफ्तार…

डायल 112 वाहन को तोड़फोड़ करने वाले फरार आरोपी को नवागढ पुलिस ने किया गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। कालर (सूचक) प्रेम लाल के माध्यम से डायल 112 जेब्रा – 01 को सूचना मिला कि ग्राम गोधना में भोला प्रसाद निवासी गोधना द्वारा आम जगह पर शराब के नशे में गाली गलौच कर रहा है कि सूचना पर तत्काल 112 की टीम ग्राम गोधना रवाना हुआ था। डायल 112 की टीम आरक्षक रामसर कश्यप द्वारा कालर (प्रार्थी) प्रेम लाल को घटना के संबंध में पूछताछ कर रहा था तभी आरोपी भोला प्रसाद उम्र 36 साल निवासी गोधना थाना नवागढ़ द्वारा डायल 112 की टीम पुलिस वालें को अश्लील गाली गुप्तार करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुए शासकीय वाहन डायल 112 का शीशा को पैर से मारकर तोड़ दिया और वहां से भाग गया था। सूचना पर आरोपी भोला प्रसाद के विरूद्ध थाना नवागढ में अपराध क्रमांक 201/2023 धारा 294, 427, 186, 353 भादवि. लोक संपत्ती नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 का अपराध 18 जुलाई 2023 को कायम कर विवेचना में लिया गया था।
आरोपी घटना दिनांक से फरार था जिसे मुखबीर की सूचना से 24 जुलाई 2023 को सकुनत से घेराबंदी कर पकड़ा गया। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी भोला प्रसाद उम्र 36 साल निवासी गोधना थाना नवागढ़ के द्वारा अपराध स्वीकार करने से विधिवत् 24 जुलाई 2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक तुलसिंह पट्टावी थाना प्रभारी नवागढ़, सउनि हिरा लाल एक्का, आरक्षक जनक कश्यप, दिलीप कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।



