छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेत्री उमा राजेंद्र राठौर ने अपनी प्रभार क्षेत्र में जाकर बैठक की…

जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेत्री उमा राजेंद्र राठौर ने अपनी प्रभार क्षेत्र में जाकर बैठक की
जांजगीर-चांपा। बाराद्वार मंडल के ग्राम बासीन में जिला पंचायत सदस्य उमा राजेंद्र राठौर ने बूथ अध्यक्षों एवं पन्ना प्रभारी पालाको से बैठक कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार करने के लिये कहा और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया एवं बूथ अध्यक्षों को कहा कि आप लोग अभी से मतदाताओं से संपर्क करिए और अपने बूथ को मजबूत करिये आपके बूथ मजबूत होगा तभी हम विधानसभा चुनाव जीत पाएंगे। बूथ अध्यक्ष देव प्रसाद राठौर, कमल राठौर, नर्मदा राठौर, राम सिंह सिदार, सुरेंद्र राठौर उपस्थित थे। ठीक इसी तरह ग्राम खैरा में बूथ अध्यक्ष मोहन राम जयसवाल से भी मुलाकात की। उसके बाद ऋषभ तीर्थ में बूथ अध्यक्ष कन्हैया डॉकसेना, बृजेश जयसवाल, संजीव यादव, दावा पटेल, झाडूराम जयसवाल, गोविंद जयसवाल, डोरीलाल जयसवाल इन लोगों के साथ भी बैठक किए। रैनखोल में बूथ अध्यक्ष गंगा प्रसाद मन्नेवार से बूथो की बारे में जानकारी ली। जिसमें उपस्थित राम सिंह धनवार, पूर्व सरपंच ठाकुर लाल मन्नेवार, पीतम धनवार उपस्थित थे। ग्राम गहरी मुड़ा में बूथ अध्यक्ष गोविंद मैत्री, चित्रसेन जयसवाल, चितरंजन तिवारी, भूषण यादव, जगदीश तिवारी, दादूराम जायसवाल से संपर्क किया। ग्राम कुरदा में शिवनंदन कंवर, कीर्तन लाल यादव, अरुण सिंह पांडे, व कांता प्रसाद कंवर, बुद्धेश्वर सिंह कंवर, पूरन लाल साहू, चूड़ामणि साहू, माधव सूर्यवंशी, अमृतलाल सूर्यवंशी से मुलाकात करते हुए उन लोगों की समस्याएं सुनी। सभी से निवेदन किया गया कि आने वाले चुनाव के लिए अभी से आप लोगों को लग जाने की आवश्यकता है।



