Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

छत्तीसगढ़ राज्य के सीमावर्ती राज्यों के पुलिस अधिकारियों की समन्वय बैठक हैदराबाद में सम्पन्न…

छत्तीसगढ़ राज्य के सीमावर्ती राज्यों के पुलिस अधिकारियों की समन्वय बैठक हैदराबाद में सम्पन्न

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राज्यों के साथ अन्तर्राज्यीय समन्वय बैठक का आयोजन मंगलवार को हैदराबाद में किया गया। अशोक जुनेजा (भापुसे), पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ तथा महाराष्ट्र, तेलंगाना एवं आंध्रप्रदेश राज्यों के पुलिस महानिदेशकगणों के उपस्थिति में यह समन्वय बैठक आयोजित की गई।

आगामी अक्टूबर-नवंबर 2023 में होने वाले विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्षतापूर्वक चुनाव कराने के लिए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कानून व्यवस्था एवं आपराधिक गतिविधियों के ऊपर प्रभावी नियंत्रण तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। चारों राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्र में अपेक्षित पुलिस बंदोबस्त, कानून व्यवस्था एवं नक्सल गतिविधियों से संबंधित विषयों पर प्रस्तुतीकरण दिया गया।

See also  ऋषि पंचमी पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा किया गया उद्यापन,  अग्रसेन भवन में हुए इस आयोजन में 55 जोड़ो ने निभाई सहभागिता...

उल्लेखनीय है कि नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में बेहतर तालमेल के साथ आगामी चुनाव को संपादित करने हेतु पुलिस थाना स्तर, जिला स्तर, रेंज स्तर एवं अंतर्राज्यीय स्तर पर सिल-सिलेवार लगातार बैठक आयोजित की जा रही है।

छत्तीसगढ़ राज्य में नक्सल गतिविधियों में निरन्तर कमी आ रही है। राज्य में केन्द्रीय सुरक्षाबलों और छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा बेहतर तालमेल के साथ नक्सलियों के विरूद्ध सफलतापूर्वक चलाये जा रहे संयुक्त अभियान के कारण यह संभव हो सका है। सुरक्षा विहीन क्षेत्रों में नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के साथ विकास कार्यों में भी तेजी लायी जा रही है जिससे आम जनता का शासन व प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है।

Advertisment

बैठक में सीमावर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस के सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत बनाये जाने तथा स्थानीय ग्रामीणों को विश्वास में लेकर नक्सलवाद के विरूद्ध अभियान चलाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

See also  पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज  एवं राधा कृष्ण शिक्षा समिति नवागढ़ के संयुक्त तत्वाधान में "हमर पुलिस हमर संग" जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया...

अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक में अशोक जुनेजा (भापुसे), पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ के साथ अंजनी कुमार (भापुसे), पुलिस महानिदेशक, तेलंगाना, रजनीश सेठ (भापुसे), पुलिस महानिदेशक, महाराष्ट्र, राजेन्द्र नाथ रेड्डी (भापुसे), पुलिस महानिदेशक, आंध्रप्रदेश, वितुल कुमार (भापुसे), अतिरिक्त महानिदेशक (सीआरपीएफ), विवेकानंद (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नक्सल अभियान/विआशा), छत्तीसगढ़, विजय कुमार (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ग्रेहाउण्ड), विनीत ब्रिजलाल (भापुसे), पुलिस महानिरीक्षक, एसआईबी, आंध्रप्रदेश, टी.प्रभाकर राव (भापुसे), पुलिस महानिरीक्षक, एसआईबी, तेलंगाना, साकेत सिंह (भापुसे), पुलिस महानिरीक्षक (सीआरपीएफ), सुंदरराज पी.(भापुसे), पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, छत्तीसगढ़ एवं तेलंगाना, महाराष्ट्र तथा आंध्रप्रदेश के साथ-साथ भारत सरकार के वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

अशोक जुनेजा (भापुसे), पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़, अंजनी कुमार (भापुसे), पुलिस महानिदेशक, तेलंगाना, विवेकानंद (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नक्सल अभियान/ विआशा), छत्तीसगढ़, विजय कुमार (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ग्रेहाउण्ड) एवं सुंदरराज पी.(भापुसे), पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, छत्तीसगढ़ द्वारा अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक के उपरांत ग्रेहाउण्ड प्रशिक्षण केन्द्र में जाकर वहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे डीआरजी/बस्तर फाईटर/कोबरा/ सीआरपीएफ बलों के सभी सदस्यों से रूबरू होकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

See also  Chhattisgarh Weather Update: भीषण गर्मी के बीच रायपुर में झमाझम बारिश, छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन आंधी-तूफान का अलर्ट

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!