Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर आकाश पैरामेडिकल में विविध कार्यक्रमों का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

जांजगीर-चांपा। अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर आकाश पैरामेडिकल एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत अध्ययनरत नर्सिंग छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रंगोली, हेल्थ पोस्टर, पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट तथा आनंद मेला जैसे रचनात्मक आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के डायरेक्टर डॉ. जे. साहू ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए नर्सिंग क्षेत्र के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता का प्रतीक है। स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों की भूमिका मरीजों के सहयोगी और सहायक के रूप में बेहद महत्वपूर्ण होती है।
इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य रीता पटेल, शिक्षिका सोनल नेमी सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता और सराहनीय योगदान देखने को मिला।

See also  किसान मजबूत होंगे तभी राज्य मजबूत होगा - राजकुमार साहू... सभापति ने किया हितग्राहियों को बैटरी चलित स्प्रेयर पम्प...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!