Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

तुलसी पंचायत में मछली आखेट पर बवाल, सरपंच पर मनमानी के आरोप, 25 परिवारों की रोजी पर संकट, सरपंच समेत पंचों पर नियम विरुद्ध मछली आखेट का आरोप, तालाब में मछली आखेट को लेकर विवाद गहराया, सरपंच पर धारा 40 की मांग

जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम पंचायत तुलसी में मछली आखेट को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। प्रगतिशील मछुवारा सहकारी समिति ने ग्राम सरपंच सहित पंचों पर नियम विरुद्ध तरीके से तालाबों में मछली आखेट कराने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में बताया गया है कि ग्राम पंचायत तुलसी में पंजीकृत प्रगतिशील मछुवारा सहकारी समिति क्रमांक 415 वर्षों से मत्स्य पालन का कार्य कर रही है, जिससे करीब 25 परिवारों की आजीविका जुड़ी हुई है। आरोप है कि इसके बावजूद सरपंच राजेश रोशन सुल्तानियों एवं कुछ पंचों द्वारा निजी लाभ के उद्देश्य से बड़े तालाब और गोपी सागर तालाब में नियमों को दरकिनार कर बड़े जाल से मछली आखेट कराया गया।
समिति का कहना है कि पूर्व में तालाब समिति को 10 वर्षीय लीज पर दिया गया था और अवधि पूर्ण होने के बाद पुनः नियमानुसार मत्स्य विभाग में आवेदन प्रस्तुत किया गया है। बावजूद इसके पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा मनमानी किए जाने से गांव में विवाद और अशांति की स्थिति बनी हुई है।
शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि मामले में सरपंच को तीन बार नोटिस जारी किए जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब समिति ने कलेक्टर से सरपंच पर पंचायत राज अधिनियम की धारा 40 के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं मामले में विभागीय जांच जारी बताई जा रही है।

See also  पोड़ीशंकर में रात्रि चौपाल : हितग्राहियों से सीधा संवाद, आवास निर्माण में तेजी पर जोर

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!