छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
54 सौ लीटर गोबर पेंट का निर्माण अफरीद के गौठान में हुआ है – राजेश्री महन्त, गौठान समिति के अध्यक्ष ने कहा हमन सपना म नई सोचे रहेन हमर गांव म गोबर से पेंट निर्माण होही…

54 सौ लीटर गोबर पेंट का निर्माण अफरीद के गौठान में हुआ है -राजेश्री महन्त
गौठान समिति के अध्यक्ष ने कहा हमन सपना म नई सोचे रहेन हमर गांव म गोबर से पेंट निर्माण होही
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए भूपेश बघेल के सरकार के द्वारा उठाए गए कदम का प्रत्यक्ष प्रभाव गांव में नजर आने लगा है ग्रामवासी औद्योगिक कार्यों में लगकर उन बड़े कार्यो को सम्पन्न कर रहे हैं जिसे कभी बड़े-बड़े उद्योगपति किया करते थे, यही कारण है कि ग्राम वासी भूपेश बघेल के कार्यों से बेहद खुश हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज 19 जून 2023 को जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत स्थित ग्राम अफरीद के गौठान में निरीक्षण के लिए उपस्थित हुए। यहां ग्राम वासियों ने उनका बहुत ही आत्मीयता पूर्वक स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान विश्व महिला स्व सहायता समूह की माताओं ने राजेश्री महन्त महाराज को बताया कि उनके द्वारा अब तक गोबर से 5400 लीटर गोबर पेंट का निर्माण किया जा चुका है जिसमें से लगभग 25 सौ लीटर पेंट उन्होंने विक्रय कर लिया है। राजेश्री महन्त जी महाराज ने उनसे पूछा कि सरकार की योजनाएं आप लोगों को कैसे लग रहा है? उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं से हमें स्वरोजगार तो उपलब्ध हो ही रहा है इससे आर्थिक लाभ भी पर्याप्त मात्रा में हो रहा है, जिससे हम अपने घर परिवार को अच्छे ढंग से चला पाने में समर्थ हुए हैं साथ ही हमारे बच्चों को भी अच्छी शिक्षाएं उपलब्ध हो इसका प्रयत्न हम सब कर रहे हैं ! उन्होंने राज्य के मुखिया भूपेश बघेल के प्रति विशेष कृतज्ञता ज्ञापित किया और कहा कि -कका के कार्य से हम सब बहुत लाभान्वित हुए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने अध्यक्ष गौ सेवा आयोग से कहा कि यहां पापड़ ,बड़ी, बिजौरी, आचार बनाने के भी मशीन उपलब्ध हो चुके हैं यथाशीघ्र इसे व्यापक मात्रा में उत्पादन प्रारंभ होगा यह गौठन यूनिक गौठान है, इसे हम मॉडल रूप में विकसित कर रहे हैं,गौठान समिति के अध्यक्ष पारसनाथ राठौर ने राजेश्री महन्त महाराज से कहा कि- हमन सपना म नई सोचे रहेन कि हमर गांव अफरीद म कभू गोबर से पेंट के निर्माण हो ही। हमन भूपेश बघेल जी ल बहुत-बहुत शुभकामना और बधाई देत हन। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के सदस्य हर प्रसाद साहू, जनपद सदस्य कमलेश सिंह, सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष केदार सिंह राठौर, सरपंच अशोक सिंह राठौर, संतोष राठौर, गोपाल सिंह ,संतोष भैना, भावना राठौड़, मुख्य कार्यपालन अधिकारी बम्हनीडीह, मनीष सारथी, डॉक्टर चंद्रा, रामगोपाल सूर्यवंशी, विश्व महिला स्व सहायता समूह के सदस्य गण, जय मां भवानी महिला स्व सहायता समूह के सदस्य गण मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक गणमान्य जन तथा पुलिस प्रशासन के लोग उपस्थित थे।



