Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

भाजपा  सरकार में गांव-गांव में विकास कार्यों की बढ़ी सौगात – उमा राजेंद्र राठौर, सभापति ने किया ग्राम सिवनी में आंगनबाड़ी भवन का भूमिपूजन

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सिवनी में जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर ने डीएमएफ मद से 14 लाख की लागत से आंगनबाड़ी भवन का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भूमि पूजन किया। उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए सभापति श्रीमती राठौर ने कहा कि जब से केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार आई है तब से गांव-गांव में विकास कार्यों की सौगात बढ़ी है, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग का पूरा ख्याल रखती है गांव में आंगनबाड़ी, सीसी रोड़, चबूतरा निर्माण, नाली निर्माण, बिजली, पानी की व्यवस्था कराने में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं करती। भूमि पूजन कार्यक्रम में जनपद पंचायत बलौदा के सभापति चूड़ामणि राठौर, ग्राम सरपंच कृष्णा कुमारी, शिव सिंग सिदार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जय भवानी देवांगन, कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष भागवत साहू, सिवनी मंडल अध्यक्ष रवि गबेल, मंडल महामंत्री रामधिन राठौर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राधा देवांगन, पंच आशीष राठौर, सरोज राठौर, मनोज राठौर, महेंद्र गोस्वामी, रितेश वैष्णव, अनिकेत पाण्डेय, हीरा देवांगन, उमेश बरेठ, पूर्व जनपद सदस्य राजेंद्र साहू, पूर्व मंडल महामंत्री प्रमोद देवांगन, मनहरण राठौर सहित भाजपा के अन्य जनप्रतिनिधी एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रहे।

See also  SIR Deadline Extended: अब 4 नहीं, 11 दिसंबर तक जमा होंगे SIR फॉर्म, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट भी 1 हफ्ते लेट

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!