Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मुंगेली में PMGSY सड़क निर्माण पर सवाल: गिट्टी की जगह मिट्टी, ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

मुंगेली : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही सड़क को लेकर गंभीर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रही यह सड़क घटिया निर्माण के कारण पहली ही बारिश में खराब हो सकती है।

मामला जरहागांव के पास 130 (ए) मुख्य मार्ग से चीतवाकापा तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण से जुड़ा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क के बेस को मजबूत करने के लिए गिट्टी और अन्य गुणवत्ता वाले मटेरियल का उपयोग होना चाहिए, लेकिन उसकी जगह मिट्टी डालकर काम किया जा रहा है, जिससे सड़क की मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं।

See also  छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं यूथ आईकॉन ओपी चौधरी को जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू ने दी जन्मदिन की बधाई...

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही। कई बार रात के समय काम कराया जाता है, ताकि गुणवत्ता में कमी छिपाई जा सके। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है।

सड़क निर्माण में एक और बड़ी खामी पानी निकासी व्यवस्था को लेकर सामने आई है। सड़क के एक ओर नहर और दूसरी ओर करीब 100 एकड़ कृषि भूमि होने के बावजूद ड्रेनेज की उचित व्यवस्था नहीं की गई है। इससे नहर का पानी खेतों तक नहीं पहुंच पाएगा और किसानों को सिंचाई में परेशानी हो सकती है।

See also  CG News: मुठभेड़ के बाद माओवादियों के डेरे से हथियार और विस्फोटक पदार्थ बरामद, छह लाख नगद, 11 लैपटाप समेत हथियार मिले...

स्थानीय पार्षद धीरसिंह बंजारे ने भी निर्माण कार्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा और सड़क का बेस बेहद कमजोर बनाया जा रहा है। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि वेदप्रकाश ने बताया कि करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस सड़क में ठेकेदार द्वारा मनमानी की जा रही है और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Advertisment

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य की जांच कर सुधार नहीं किया गया, तो यह सड़क जल्द ही खराब हो जाएगी और सरकारी धन की बर्बादी के साथ-साथ लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

See also  विकास खंड बम्हनीडीह के दूरस्थ अंचल में साक्षरता की नई पहल: गांव -गांव पहुंचा "उल्लास नवभारत साक्षरता"अभियान     

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!