Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव; छत्तीसगढ़ को ‘खेल हब’ बनाने पर हुई सार्थक चर्चा

रायपुर, 26 फरवरी 2026 : छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को निखारने और आधुनिक अधोसंरचना के विस्तार के संकल्प के बीच आज एक महत्वपूर्ण मुलाकात हुई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव ने नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कपिल देव का छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला ‘बेल मेटल’ से बनी प्रतिकृति और ‘पुण्यभूमि छत्तीसगढ़’ कॉफी टेबल बुक भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया।

आधुनिक प्रशिक्षण केंद्रों पर केंद्रित रही चर्चा मुलाकात के दौरान दोनों के बीच प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश में आधुनिक खेल अधोसंरचना (Infrastructure), अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र और ग्रामीण क्षेत्रों से उभरती प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के सरकार के रोडमैप को साझा किया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि “प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करना और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

See also  REET परीक्षा 2025 के परिणाम हुए जारी… डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें रिजल्ट

कपिल देव ने सराहा ‘सुरक्षा और विश्वास’ का माहौल पूर्व कप्तान कपिल देव ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए जा रहे सकारात्मक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में सुरक्षा, विश्वास और विकास का जो माहौल बना है, वह खिलाड़ियों के लिए बहुत उत्साहजनक है। उन्होंने विश्वास जताया कि उचित मंच और आधुनिक प्रशिक्षण मिलने पर छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाएंगी। कपिल देव ने छत्तीसगढ़ को एक समृद्ध और विकसित राज्य के रूप में आगे बढ़ते देखने की इच्छा भी जताई।

प्रमुख सचिव की उपस्थिति में भविष्य की योजनाएं इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित थे। चर्चा में इस बात पर जोर दिया गया कि कैसे अनुभवी खिलाड़ियों के मार्गदर्शन और सरकारी प्रयासों के संगम से छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख खेल गंतव्य के रूप में स्थापित किया जा सकता है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!