Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

भाटापारा रेलवे स्टेशन के विकास को लेकर पहल तेज, अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन

भाटापारा,11 अप्रैल। नगर पालिका परिषद भाटापारा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने भाटापारा रेलवे स्टेशन के विकास और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर ठोस पहल करते हुए रायपुर मंडल के डिवीजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) को विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्टेशन से जुड़ी विभिन्न ज्वलंत समस्याओं और यात्रियों को हो रही असुविधाओं का उल्लेख करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की गई है।

भाटापारा नगर छत्तीसगढ़ की प्रमुख नगर पालिकाओं में अपनी अलग पहचान रखता है और यहां का रेलवे स्टेशन न केवल शहर बल्कि आसपास के सैकड़ों गांवों के लोगों के लिए आवागमन का मुख्य केंद्र है। प्रतिदिन हजारों यात्रियों की आवाजाही के बावजूद स्टेशन पर कई आवश्यक सुविधाओं का अभाव और अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं, जिन्हें दूर करने के लिए यह पहल की गई है।

See also  263 अवैध ‘रैट-होल’ कोयला खदानों का पता चला...

ज्ञापन में लंबे समय से बंद पड़े पुराने हटरी बाजार अंडरब्रिज को शीघ्र शुरू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई है, जिससे शहर में आवागमन सुगम हो सके। इसके अलावा अमृत मिशन के तहत स्वीकृत विकास कार्यों में तेजी लाने और उन्हें समयसीमा में पूर्ण करने पर भी जोर दिया गया है। रेलवे रेस्ट हाउस के पास स्थित बड़े नाले के निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करने की मांग भी की गई है।

स्टेशन के सामने अव्यवस्थित यातायात और अवसंरचना को व्यवस्थित करने की आवश्यकता पर भी ध्यान दिलाया गया, ताकि यात्रियों और आम नागरिकों को राहत मिल सके। ज्ञापन में इन समस्याओं के कारण लोगों को हो रही दैनिक परेशानियों से भी डीआरएम को अवगत कराया गया।

See also  BIG NEWS: चार मंजिला मकान में आग लगने से महिला की मौत, दो झुलसे...

इस अवसर पर अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाटापारा नगर लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और बढ़ती जनसंख्या व यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे सुविधाओं का मजबूत और सुव्यवस्थित होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है और उन्हें विश्वास है कि रेलवे विभाग जनहित के इन मुद्दों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई करेगा।

Advertisment

नगर पालिका परिषद भाटापारा ने उम्मीद जताई है कि संबंधित विभाग इन मांगों पर शीघ्र ठोस कदम उठाएगा, जिससे भाटापारा रेलवे स्टेशन को एक आदर्श और व्यवस्थित स्टेशन के रूप में विकसित किया जा सके तथा नगरवासियों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम सुविधाएं मिल सकें।

See also  Raipur News : रायपुर में हुक्का सामग्री के अवैध भंडारण पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

इस दौरान सभापति संतीश तलरेजा, पार्षद मनीष मिश्रा, नंदू वैष्णव, बब्बू मंधान, शुभम राजपूत, पत्रकार राजेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!