Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा…

सक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा

सक्ती। नवीन जिला सक्ती का डभरा ब्लॉक वर्षों से विषेशज्ञ चिकित्सको की सेवा से वंचित रहा है। नवीन जिला सक्ती निर्माण उपरांत कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के प्रयासों से डभरा सीएचसी में जिला खनिज न्यास मद से दो विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ समीर अग्रवाल मेडिसिन विशेषज्ञ एवं डॉ निकिता अग्रवाल स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवा उपलब्ध कराई गई है। तकरीबन 1 लाख 88 हजार की जनसंख्या वाले इस ब्लॉक में 1 सीएचसी, 5 पीएचसी, और 34 सब हेल्थ सेंटर संचालित किया जा रहा है।
नवीन जिला सक्ती में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। सक्ती जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर स्थित डभरा के आमजनों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए नजदीकी अन्य जिलों पर निर्भर रहना पड़ता था। जिससे आमजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब डभरा सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति से लोगों की स्वास्थ्य सुविधा में वृद्धि होगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सूरज सिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत वर्ष में डभरा ब्लॉक में 2 हजार 8 सौ 13 गर्भवती माताओं का पंजीयन किया गया था। पंजीकृत गर्भवती माताओं में 1 हजार 151 माताओं की सामान्य सुरक्षित प्रसव शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में हुआ था। जटिल प्रसव हेतु ज्यादातर लोगों को दूरस्थ अस्पतालों पर निर्भर रहा करते थे। अब स्त्री रोग विशेषज्ञ और मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवा सीएचसी में उपलब्ध होगी। जिससे आमजनों को इसका लाभ मिलेगा और डभरा सीएचसी में ओपीडी, आईपीडी आदि की सुविधा मिलेगी।

See also  ED का बड़ा एक्शन, प्राइवेट जेट को कर लिया जब्त, मचा हड़कंप...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!