Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

C.G News : बालोद में अवैध लकड़ी परिवहन मामले में वन विभाग की सख्त कार्रवाई, वन रक्षक सस्पेंड

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र में वन विभाग की लापरवाही और कथित मिलीभगत का मामला सामने आया है। इस गंभीर प्रकरण में विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए वन रक्षक हिमांशु यादव को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में डीएफओ अभिषेक अग्रवाल ने आदेश जारी किया है।

ग्रामीणों ने पकड़ा था लकड़ी से भरा वाहन
जानकारी के अनुसार, धोबनी गांव में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने एक मेटाडोर वाहन को पकड़ा था, जिसमें अवैध रूप से लकड़ियां भरी हुई थीं। इस घटना के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे थे।

कार्रवाई नहीं करने का आरोप
आरोप है कि मौके पर पहुंचे वन रक्षक हिमांशु यादव ने वाहन को छोड़ दिया और कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इस रवैये से नाराज ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने विरोध दर्ज कराया और मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की।

See also  ED की कार्रवाई के दौरान हंगामा और पथराव, 25 लोगों के खिलाफ FIR...

जांच में भूमिका संदिग्ध पाई गई
शिकायत के बाद की गई प्रारंभिक जांच में वन रक्षक की भूमिका संदिग्ध पाई गई। इसके आधार पर विभाग ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया।

निलंबन अवधि में लोहारा होगा मुख्यालय
जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान हिमांशु यादव का मुख्यालय परिक्षेत्र लोहारा निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

Advertisment

विभाग ने दिए सख्ती के संकेत
वन विभाग की इस कार्रवाई को अवैध गतिविधियों और लापरवाही के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

See also  केआईटीजी 2026: मिडफील्ड की कमान से लेकर गोलकीपिंग के कमाल तक, कप्तान किरण ने छत्तीसगढ़ को फुटबॉल फाइनल में पहुंचाया

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!