Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ में अब लालच देकर धर्म परिवर्तन कराना पड़ेगा महंगा! नया कानून लागू

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण से जुड़े मामलों पर अब सख्ती बढ़ गई है। राज्यपाल रमेन डेका के हस्ताक्षर के बाद ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक-2026’ अब कानून बन गया है। इसके लागू होते ही राज्य में जबरन या प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने वालों के खिलाफ कड़े दंड का प्रावधान प्रभावी हो गया है।

विधानसभा से पास होकर बना कानून
यह विधेयक हाल ही में विधानसभा के बजट सत्र में पेश किया गया था और विपक्ष की अनुपस्थिति में पारित कर दिया गया था। राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद अब इसे पूरे प्रदेश में लागू कर दिया गया है।

किन मामलों को माना जाएगा अपराध
नए कानून के तहत झूठ, धोखाधड़ी, दबाव, बल, प्रलोभन, अनुचित प्रभाव या मिथ्या जानकारी देकर किसी का धर्म परिवर्तन कराना पूरी तरह अवैध माना जाएगा। साथ ही डिजिटल माध्यम से किए जाने वाले धर्मांतरण को भी इस कानून के दायरे में शामिल किया गया है।

See also  मां बम्लेश्वरी मंदिर में बड़ा हादसा, रोपवे से गिरने से तीन भाजपा नेता घायल...

सजा और जुर्माने का कड़ा प्रावधान
कानून में दोषी पाए जाने पर सख्त सजा का प्रावधान किया गया है। अवैध धर्मांतरण के मामलों में 7 से 10 साल तक की जेल और 5 लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है।
यदि पीड़ित महिला, नाबालिग, अनुसूचित जाति, जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित है, तो सजा 10 से 20 साल तक की हो सकती है और न्यूनतम 10 लाख रुपये का जुर्माना तय किया गया है।

सामूहिक धर्मांतरण पर सख्ती
सामूहिक धर्मांतरण के मामलों में सजा और भी कड़ी कर दी गई है। ऐसे मामलों में 10 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा और कम से कम 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।

Advertisment

शादी और धर्मांतरण पर नई व्यवस्था
यदि कोई व्यक्ति दूसरे धर्म में विवाह करना चाहता है, तो संबंधित अधिकारी को पहले सूचना देना अनिवार्य होगा। साथ ही विवाह कराने वाले पंडित, फादर या मौलवी को भी शादी से 8 दिन पहले घोषणा पत्र देना होगा।

See also  Raipur Crime : हाईटेक गांजा हाइडआउट केस: कुख्यात सरगना मुकेश बनिया का राइट हैंड मनीष वर्मा गिरफ्तार, नेटवर्क का बड़ा खुलासा

यह कानून राज्य में धर्मांतरण से जुड़े मामलों को नियंत्रित करने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!