Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बुमराह को घायल करो और मैच जीतो, बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर का खतरनाक प्लान आया सामने

नई दिल्ली,17जुलाई : लॉर्ड्स टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ एक समय जीत के बिल्कुल करीब पहुंच चुकी टीम इंडिया को 22 रनों से हार झेलनी पड़ी. इस मुकाबले में इंग्लैंड का एक खतरनाक प्लान सामने आया है, जो उन्होंने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खिलाफ बनाया था, क्योंकि बुमराह और रवींद्र जडेजा मैच के पांचवें दिन नौंवे विकेट के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी करके टीम को जीत की ओर ले जा रहे थे. इससे इंग्लैंड का खेमा बौखला गया और कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने बुमराह को घायल करो और मैच जीतो का खतरनाक प्लान बना लिया. इसका खुलासा भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने किया है.

मोहम्मद कैफ ने किया दावा
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए दावा किया कि लॉर्ड्स टेस्ट मैच में 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बुमराह और जडेजा ने नौंवे विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी करके इंग्लैंड की चिंता बढ़ा दी थी. इस दौरान मेजबान टीम ने जानबूझकर बुमराह पर बाउंसरों की बौछार करके उनको घायल करने की साचिश रची.

See also  रायपुर एयरपोर्ट से सिंगापुर और दुबई के लिए सीधी उड़ान शीघ्र, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने दी हरी झंडी, राज्य की हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने और क्षेत्रीय हवाई अड्डों के विकास पर हुई चर्चा, बिलासपुर एयरपोर्ट पर शुरू होगी नाईट लैंडिंग की सुविधा, रायपुर से हवाई सुविधा से जुड़ेगा झारखण्ड और बिहार...

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने आरोप लगाया कि कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का मानना था कि अगर वे बुमराह को आउट नहीं कर सकते तो कम से कम मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट से पहले उन्हें चोटिल तो कर सकते हैं. बुमराह ने दूसरी पारी में 54 गेंदों में 5 रन बनाए थे. उन्होंने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर 22 ओवर में 35 रन जोड़कर को टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया था.

कंधे या उंगली को चोटिल करने की थी योजना
कैफ ने आगे कहा, “स्टोक्स और आर्चर बुमराह के खिलाफ बाउंसर फेंकने की योजना बना रहे थे. वे बुमराह के कंधे या उंगली को चोटिल करना चाहते थे”. इस दौरान आर्चर की एक गेंद बुमराह के उंगली पर लगी थी, लेकिन ये गंभीर चोट नहीं थी. हालांकि इंग्लैंड की ये योजना काम आ गई और बुमराह एक गलत शॉट खेलकर स्टोक्स का शिकार बन गए थे.

See also  युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया पर रोक लगवाने विधायक को सौंपा  गया ज्ञापन, जिस पर विधायक ने मुख्यमंत्री के नाम लिखा पत्र...

क्या मैनचेस्टर में खेलेंगे बुमराह?
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही ये बात स्पष्ट हो गई थी कि जसप्रीत बुमराह केवल तीन टेस्ट मैच ही खेलेंगे. ऐसे में अब ये सवाल उठ रहा है कि क्या बुमराह मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट मैच खेलेंगे या नहीं. हालांकि क्रिकेट एक्सपर्ट उन्हें चौथे मैच में खेलने की अपील कर रहे हैं.

Advertisment

जियोस्टार से बात करते हुए भारत के पूर्व हेड कोच अनिल कुंबले ने कहा कि बुमराह की अनुपस्थिति से भारत की हार निश्चित हो जाएगी और सीरीज भी हम गंवा देंगे. उन्होंने कहा, “अगर मैं टीम मैनेजमेंट का हिस्सा होता तो मैं निश्चित रूप से बुमराह को अगला मैच खेलने के लिए कहता, क्योंकि ये जरूरी है. अगर वो नहीं खेलते हैं और फिर आप टेस्ट मैच हार जाते हैं तो बस सब कुछ समाप्त हो जाएगा. मुझे लगता है कि बुमराह को आखिरी के दोनों टेस्ट मैच खेलने चाहिए”.

See also  श्रेयस अय्यर की चोट गंभीर, सिडनी के अस्पताल में ICU में भर्ती

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!