Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

किराए के ट्रैक्टर बेचकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थाना अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जांजगीर-चांपा। थाना अकलतरा पुलिस ने किसानों से किराए पर ट्रैक्टर लेकर उन्हें धोखाधड़ी से बेचने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

ऐसे देता था ठगी को अंजाम

आरोपी भोले-भाले किसानों को ट्रैक्टर किराए पर देने का झांसा देता था। वह किसानों से ट्रैक्टर-ट्रॉली किराए पर लेकर उन्हें फर्जी शपथ पत्र के आधार पर अन्य लोगों को बेच देता था। वारदात के बाद आरोपी फरार हो जाता था और मोबाइल बंद कर लेता था।

शिकायत से खुला मामला

प्रार्थी विनोद कुमार खुसरो (निवासी परसाही नाला) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली किराए पर ली थी, जिसे आरोपी काम के बहाने ले गया और वापस नहीं किया। बाद में संपर्क करने पर आरोपी टालमटोल करता रहा और अंततः फरार हो गया।

Advertisment

पूछताछ में खुलासा

See also  चरित्र शंका पर टंगिया से वार कर हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास की सजा...

पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसने:

  •  किराए पर लिए ट्रैक्टरों को फर्जी शपथ पत्र के जरिए बेच दिया
  • अलग-अलग नामों से किसानों को धोखा दिया
  •  अकलतरा, पामगढ़ और नैला क्षेत्र में वारदातों को अंजाम दिया                                             बरामदगी                                                       पुलिस ने आरोपी के कब्जे से:
  • 4 ट्रैक्टर इंजन
    • 1 ट्रॉली
    • (कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपए)

    गिरफ्तार आरोपी

    अनुराग दास महंत (34 वर्ष), निवासी खैरा चौकी नैला, जिला जांजगीर-चांपा (हाल मुकाम पावर हाउस, बिलासपुर)

थाना अकलतरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 187/2026 धारा 318(4), 316 (2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक स्वाति गिरालकर, आरक्षक गौकरण राय, राजा जयप्रकाश और राज पांडे का विशेष योगदान रहा।

See also  रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!