Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सेवा सेतु पोर्टल से तन्मय यादव को 15 दिवस में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र, घर बैठे मिली डिजिटल सुविधा

जांजगीर-चांपा। शासन द्वारा नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ सरल, सहज एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के लिए सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इसी क्रम में अकलतरा तहसील अंतर्गत ग्राम कोटमी सोनार निवासी तन्मय यादव ने अपने आय, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील कार्यालय अकलतरा स्थित सेवा सेतु केंद्र में आवेदन किया था। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उन्हें मात्र 15 दिवस के भीतर स्थायी जाति प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। उन्हें प्रमाण पत्र की पीडीएफ कॉपी सीधे व्हाट्सऐप के माध्यम से तथा हार्ड कॉपी शीघ्र ही उपलब्ध कराई गई।
 तन्मय यादव ने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया बेहद सरल और सुविधाजनक रही। उन्होंने यह भी बताया कि परिवार के एक सदस्य का जाति प्रमाण पत्र बनने के बाद अन्य सदस्यों को भी उसी आधार पर प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा का लाभ मिला। इससे परिवार के अन्य सदस्यों के लिए भी प्रमाण पत्र प्राप्त करना आसान हो गया। तन्मय यादव ने शासन की इस डिजिटल पहल की सराहना करते हुए कहा कि सेवा सेतु पोर्टल आम नागरिकों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

See also  शराब घोटाले का आरोप लगाकर शराब दुकान के सामने किया प्रदशर्न... मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री का जलाया पुतला...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!