Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर को जाम से मिलेगी निजात! 4 नए फ्लाईओवर की सौगात, 12 लाख लोगों को सीधा फायदा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को जल्द ही ट्रैफिक जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने वाली है। शहर में इस साल 4 नए फ्लाईओवर और ओवरपास का निर्माण किया जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा और लोगों को घंटों जाम में फंसने से मुक्ति मिलेगी। इन परियोजनाओं के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने करीब 360 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है।

12 लाख लोगों को मिलेगा सीधा फायदा
इन चारों परियोजनाओं के पूरा होने के बाद रायपुर के करीब 12 लाख नागरिकों को लाभ मिलेगा। शहर के प्रमुख और व्यस्त मार्गों पर फ्लाईओवर बनने से यातायात का दबाव कम होगा और सफर अधिक सुगम बनेगा।

See also  बॉक्स ऑफिस पर बवंडर लाने वाली है रणबीर की रामायण, टीजर से पहले आया सबसे पहला ‘रिव्यू’

जीई रोड पर सबसे बड़ा प्रोजेक्ट
शहर के सबसे व्यस्त मार्ग जीई रोड पर गुरु तेग बहादुर उद्यान से नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक (तेलीबांधा) तक फ्लाईओवर बनाया जाएगा।

  • लागत: 172.86 करोड़ रुपये
  • लाभार्थी: 4 से 5 लाख लोग
    रिंग रोड-2 पर सोनडोंगरी चौक ओवरपास
    रिंग रोड नंबर-2 के सोनडोंगरी चौक पर ओवरपास का निर्माण होगा।
  • लागत: 43.89 करोड़ रुपये
  • प्रतिदिन वाहन: 45,000+
  • लाभ: करीब 2 लाख लोग
    VIP रोड फुंडहर चौक पर फ्लाईओवर
    VIP रोड के फुंडहर चौक पर भी ओवरपास बनाया जाएगा, जो शहर के प्रमुख ट्रैफिक प्वाइंट्स में से एक है।
  • लागत: 56.70 करोड़ रुपये
  • प्रतिदिन वाहन: 60,000
  • लाभ: लगभग 3 लाख लोग
    अटल एक्सप्रेस-वे पर ग्रेड सेपरेटर
    अटल एक्सप्रेस-वे पर फुंडहर चौक के पास ग्रेड सेपरेटर तैयार किया जाएगा।
  • लागत: 87.53 करोड़ रुपये
  • प्रतिदिन वाहन: 70,000
  • लाभ: करीब 3.5 लाख लोग
    डिप्टी सीएम का बयान
    उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से रायपुर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा। शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी और नागरिकों को सुगम यातायात का लाभ मिलेगा।
See also  पटवारी ने मांगी 60 हजार की रिश्वत, 30 हजार लेते कैमरे में हुआ कैद!…रिश्वतखोर पटवारी आखिर कब सुधरेंगे….ACB का भी खौंफ नहीं….बिंदास होकर मुंह खोलकर मांगते है पैसा….

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!