Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News : राजनांदगांव की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें

राजनांदगांव। घुमका थाना क्षेत्र के जालबांधा स्थित मोहंदी गांव में जया केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

आग की लपटें इतनी ऊंची उठ रही हैं कि वे कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। घने धुएं का गुबार आसमान तक फैल गया, जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्रशासन ने एहतियातन फैक्ट्री परिसर को खाली कराकर आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। कर्मचारियों और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

See also  बॉयफ्रेंड ने चाचा के साथ मिलकर किया गैंगरेप : बिलासपुर में गर्लफ्रेंड को घर मिलने बुलाया; डरा-धमकाकर दोनों ने किया दुष्कर्म...

घुमका थाना प्रभारी विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या किसी रासायनिक प्रतिक्रिया की आशंका जताई जा रही है। दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं और आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जाएगा। फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!