Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News : तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया की पेंट-पुट्टी फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की टीमें मौके पर

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में अनव इंडस्ट्री नामक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। यहां वॉल पेंट, पुट्टी और टाइल्स का निर्माण किया जाता है। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और पूरी फैक्ट्री परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फैक्ट्री में मौजूद केमिकल, पेंट और पुट्टी के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। धुएं का घना गुबार दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

See also  चाकूबाजी की वारदात, पूर्व सांसद के नाती की मौत...

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर फैक्ट्री को खाली कराकर आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया है, ताकि किसी तरह की जनहानि न हो। स्थानीय अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या किसी रासायनिक प्रतिक्रिया की आशंका जताई जा रही है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जा सकेगा। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!