Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बने इंजी.रवि पाण्डेय,क्षेत्र में खुशी की लहर,  प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, किसानों के हित में मजबूती से उठेगी आवाज…

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक सशक्त करते हुए किसान हितों को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से जांजगीर-चाम्पा जिले के युवा एवं ऊर्जावान नेता इंजीनियर रवि पाण्डेय को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव द्वारा उन्हें सौंपी गई है। इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के समर्थकों में भारी उत्साह और हर्ष का माहौल है।

इंजीनियर रवि पाण्डेय लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और अपनी सक्रियता, स्पष्ट विचारधारा एवं जमीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने किसान समस्याओं, ग्रामीण विकास, सिंचाई, बिजली, सड़क और तकनीकी समाधान जैसे विषयों पर लगातार कार्य किया है। उनकी छवि एक कर्मठ, ईमानदार और संघर्षशील युवा नेता की रही है, जो आमजन की आवाज को मजबूती से उठाते रहे हैं।
प्रदेश प्रवक्ता के रूप में इंजीनियर रवि पाण्डेय अब प्रदेश स्तर पर किसानों की समस्याओं, सरकारी योजनाओं की जानकारी, उपलब्धियों और नीतियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। साथ ही वे मीडिया एवं सामाजिक मंचों के माध्यम से किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखेंगे।

See also  सीमा पर तैनात जवानों के लिए भेजी गई राखियां, जिले से भेजी जा रही लगभग 76 हजार राखियां सेना के जवानों की कलाईयों पर बांधी जाएंगी, भूतपूर्व सैनिकों को सौंपकर किया राखियों को रवाना...

अपनी नियुक्ति पर इंजीनियर रवि पाण्डेय ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक तकनीक को खेतों तक पहुँचाने और किसानों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए वे निरंतर सक्रिय रहेंगे।

उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही जांजगीर-चाम्पा सहित आसपास के क्षेत्रों में समर्थकों, किसान संगठनों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाइयाँ दीं। लोगों को उम्मीद है कि इंजीनियर रवि पाण्डेय के नेतृत्व और सक्रियता से किसानों की आवाज को प्रदेश स्तर पर नई मजबूती मिलेगी और क्षेत्र का गौरव और बढ़ेगा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!