Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

C.G Politics : हनुमान चालीसा बयान पर गरमाई राजनीति, अजय चंद्राकर ने भूपेश बघेल पर कसा तंज

रायपुर: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के “धीरेंद्र शास्त्री के जन्म से पहले से हनुमान चालीसा पढ़ते आ रहे हैं” वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हनुमान चालीसा पढ़ना अलग बात है, लेकिन उनका आचरण और वाणी यह बताती है कि वे किन संस्कारों के साथ खड़े हैं।

हनुमान चालीसा पर बयान को लेकर तंज
अजय चंद्राकर ने कहा कि हनुमान चालीसा का प्रभाव व्यक्ति के आचरण में दिखना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भूपेश बघेल की वाणी यह दर्शाती है कि वे “कुंभकरण और रावण के साथ खड़े नजर आते हैं।” सिर्फ नाम लेने से नहीं, बल्कि कर्म और विचारों से संस्कारों की पहचान होती है।

See also  Google Pay में आया बड़ा AI अपडेट! अब एक सवाल पूछते ही मिल जाएगा खर्चों का पूरा हिसाब

वीबी जीरामजी कानून पर क्या बोले
कांग्रेस द्वारा वीबी जीरामजी कानून को लेकर किए जा रहे विरोध पर विधायक चंद्राकर ने कहा कि किसी योजना के नाम पर नहीं, बल्कि उसके स्वरूप और नियमों पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजीव और इंदिरा गांधी का नाम नहीं हटाया गया है और महात्मा गांधी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

राहुल गांधी के दौरे पर सवाल
राहुल गांधी के संभावित छत्तीसगढ़ दौरे पर अजय चंद्राकर ने कहा कि उन्हें पहले आत्ममंथन करना चाहिए कि कांग्रेस पांच साल में चुनाव क्यों हारी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास जमीनी कार्यकर्ताओं के लिए कोई स्पष्ट विजन नहीं है।

See also  केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- कांग्रेस भटकी हुई पार्टी...

कांग्रेस की बैठक और गिरफ्तारी पर टिप्पणी
दिल्ली में होने वाली कांग्रेस बैठक पर चुटकी लेते हुए चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष तक तय नहीं कर पा रही है। वहीं विनोद तिवारी की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा कि यह न्यायालय का आदेश है, न कि राजनीतिक दबाव।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!